Bhopal News: मैजिक ड्रायवर के पेट में ब्लैड मारी

Share

Bhopal News: जय प्रकाश अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती, किराया मांगने को लेकर हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मैजिक ड्रायवर को ब्लैड मारकर जख्मी कर दिया गया है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। विवाद किराया मांगने पर शुरु हुआ था। इस मामले में अभी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी का पता लगा रही है।

इसलिए किया गया हमला

पिपलानी थाना पुलिस को घटना की 23—24 मई की रात जानकारी जेपी अस्पताल से मिली थी। जख्मी शुभम ग्वाला पिता भैयालाल ग्वाला उम्र 24 साल है। वह बाल विहार आनंद नगर इलाके में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि वह मैजिक चलाता है। उसकी मैजिक एमपी—04—टी—2764 में पुल बोगदा से एक लड़का सवार हुआ था। वह पिपलानी पेट्रोल पंप के नजदीक उतरा था। उससे पैसे मांगे तो वह बहस करने लगा। विरोध करने पर जेब से ब्लैड निकालकर पेट में मार दिया। उस वक्त मैजिक में अन्य सवारियां भी बैठी थी। वह हमला देखने के बाद भाग गई। जख्मी शुभम ग्वाला (Shubham Gwala) को एम्बुलेंस की मदद से जेपी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में 407/22 धारा 324 (धारदार हथियार से हमला करने का मामला) दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: बजाज फायनेंस कंपनी के अफसर बनकर सायबर फ्रॉड

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!