Bhopal Crime News: कपड़े सुखाने बांधा बांस ऐसे बन गया गले की फांस

Share

Bhopal Crime News: दो महीने पहले हुई घटना को लेकर महिला करती थी यह शक

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के जहांगीराबाद इलाके से एक रोचक कहानी सामने आई है। घटना दो महीने पहले हुई थी। मामला एक बांस से जुड़ा है। यह बांस कपड़े सुखाने के लिए बांधा गया था। वह एक दिन अचानक महिला के सिर पर गिर गया। जिसके बाद वह अक्सर बीमार रहने लगी।

पुलिस भी नहीं समझा पाई

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार घटना 20 जनवरी की शाम लगभग छह बजे की है। शिकायत शीला बाई (Sheela Bai) पति फूल सिंह उम्र 50 साल ने दर्ज कराई है। वह जिंसी इलाके में रहती है। पुलिस ने इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस ने मकान नंबर के मालिक को आरोपी बताया है। पुलिस का कहना है कि उसमें अभी यह साफ नहीं है कि वहां कौन रहता है। महिला का कहना है कि वह पैदल जा रही थी। तभी कपड़े सुखाने के लिए बांधा गया बांस सिर पर आकर गिर गया था। जिसके बाद वह अक्सर ​बीमार रहने लगी। बांस की चोट लगने से ऐसा हुआ है। यह कहते हुए शिकायत कर रही थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आगरा चाट भंडारा के मालिक पर केस
Don`t copy text!