Bhopal Attempt To Murder : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal Attempt To Murder: एक ही परिवार के हैं आरोपी और फरियादी

Bhopal Attempt To Murder
File Image

भोपाल। भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का एक मामला सामने (Bhopal Attempt To Murder) आया हैं। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र की हैं। इधर, विवाद करने वाला परिवार और पीड़ित परिवार का कुनबा एक ही हैं। विवाद भंडारे में खाना खाने को लेकर शुरू (Bhopal Attack News) हुआ था। आरोपियों ने खाना पहले खा लिया था। इस बात पर पीड़ित को चाकू मारा गया था। जख्मी को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है।

खेती किसानी करता है परिवार

खजूरी सड़क थाना पुलिस ने बताया कि मनीष त्यागी (Manish Tyagi) 38 वर्षीय ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया हैं। घटना बुधवार रात साढ़े आठ बजे की हैं। इस मामले में पुलिस ने कपिल त्यागी, जय प्रकाश, गौरव, शुभम और मनीष को आरोपी बनाया हैं। उसके खिलाफ धारा 307/34 (हत्या का प्रयास और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी गौरव (Gourav) 27 साल और शुभम (Shubham) 25 साल को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। दोनों सगे भाई हैं। थाना प्रभारी संध्या मिश्रा (TI Sandhya Mishra) ने बताया पीड़िता और आरोपी पक्ष दोनों एक ही परिवार के हैं। सभी लोग ग्राम शाइस्ता खेड़ी इलाके में रहते हैं। सभी खेती किसानी करते हैं। घटना वाली रात उसके परिवार में एक कार्यक्रम चल रहा था। दो दिन बाद गांव में भागवत कथा होने वाली थी।

प्रसाद बांटने पर हुआ विवाद

थाना प्रभारी ने बताया घटना वाले दिन भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे में गांव के सभी लोगों को बुलाया गया था। सभी का बोलना था कि लोगों को प्रसाद देने के बाद परिवार के लोग भोजन करेंगे। लेकिन, पीड़ित मनीष भोजन करने से पहले खाना खाने बैठ गया। इस बात पर सभी ने विरोध किया। विरोध करने पर सभी के बीच झूमाझटकी होने लगी। आरोपी मनीष के साथ हाथ मुक्कों से मारीपट करने लगे। विवाद इतना बड़ा की आरोपी गौरव ने पीठ और शुभम ने सामने छाती पर चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ हालत में परिजनों ने घायल मनीष को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भोपाल के कोलार स्थित दानिश कुंज में चोरी 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Don`t copy text!