Bhopal Cheating News: आप्टिकल फायबर कंपनी के कर्मचारी से तीन लाख रूपए की ठगी

Share

Bhopal Cheating News: सोने—चांदी बेचने के नाम पर दो जालसाज थमा गए नकली माल, पुलिस थाने में 20 महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जालसाजी का एक मामला जो 20 महीने पहले हुआ था उसमें अब रिपोर्ट हुई है। पुलिस का दावा है कि पीड़ित ने अभी थाने में आकर प्रकरण दर्ज कराया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। जिसमें दो जालसाज की भूमिका सामने आई है। आरोपियों ने आप्टिकल फायबर कंपनी के एक कर्मचारी से तीन लाख रूपए ऐंठ लिए थे। यह रकम उससे सोने—चांदी के जेवरात बेचने के नाम पर लिए गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले है। जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने इस बंद फाइल को एफआईआर दर्ज करके खोला है। हालांकि पुलिस इन बातों को भ्रामक जानकारी बता रही है।

अदालत में टिक पाएगी पुलिस की यह एफआईआर

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 29 मार्च की शाम लगभग साढ़े सात बजे 96/23 धारा 420/34 (जालसाजी और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर राजेंद्र पाल पिता स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद उम्र 65 साल ने दर्ज कराई है। वह मूलत: जबलपुर का रहने वाला है। उसके साथ जालसाजी की यह घटना जुलाई, 2021 में नई सब्जी मंडी के नजदीक हुई थी। उस वक्त वह आप्टिकल फायबर कंपनी (Optical Fiber Company) में नौकरी करता था। राजेंद्र पाल उस वक्त गोविंदपुरा स्थित रचना टॉवर (Rachna Tower) में किराए से भी रहता था। उसके पास एक लड़का आया था जिसने सोने—चांदी के जेवरात दिखाए थे। सौदा करने के लिए उसने फोन भी किया था। सौदा तीन लाख रूपए में तय हुआ था। उस वक्त जिन्होंने वारदात की थी उनका हुलिया और टी—शर्ट और पेंट का रंग भी राजेंद्र पाल को याद है। तीन लाख रूपए देने के बाद वह जबलपुर चला गया। ऐसा उसने पुलिस को बताया है। अब उसने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान मालिक और किराएदार के बीच रंजिश
Don`t copy text!