Bhopal Rape News: धार के एसपी ने भोपाल साउथ एसपी को फोन लगाकर बताई बलात्कार की घटना

Share

Bhopal Rape News: पिपलानी थाने की पुलिस गंभीर बलात्कार मामले में ऐसा जवाब देकर बच रही है

Bhopal Rape News
File Image

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) में एक युवती के साथ बलात्कार की घटना हुई है। यह मामला धार जिले में हुआ था। थाने की पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन, आरोपी के संबंध में जब जवाब मांगा गया तो उसने कहा कि धार एसपी ने साउथ एसपी को यह जानकारी दी थी। जिसके बाद केस थाने में आया है।

कई सवाल जिनके अनसुलझे जवाब

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 12 मार्च की दोपहर लगभग तीन बजे धारा 366/376/376 2एन/323/506 (झांसा देकर अगवा करना, बलात्कार,कई बार बलात्कार, मारपीट और धमकाना) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 28 साल है। वह आनंद नगर इलाके में रहती थी। पीड़िता इंजीनियरिंग बच्चों को कोचिंग देती थी। उसका रिश्ता इंदौर निवासी विजय कुमार इंगले (Vijay Kumar Ingale) से तय हुआ था। जिसके बाद वह शादी के लिए तैयार हो गई थी। दोनों परिवार की रजामंदी के बाद पीड़िता को वह मनावर ले गया। मनावर में उसके साथ कई बार ज्यादती की थी। आरोपी वहां डाक विभाग में नौकरी करता है। मनावर थाना पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज करके पिपलानी थाने भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी डायरी उसे मिली है। पीड़िता और उससे संबंधित जानकारी आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गुनगा में दो महिलाओं से छेड़छाड़
Don`t copy text!