Bhopal Rape Case: शादी होने के बावजूद गर्ल फ्रेंड से बनाना चाहता था रिश्ता

Share

Bhopal Rape Case: कोचिंग सेंटर में हुई थी पहचान, मना करने पर सरेआम लड़की को पीटा

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी होने के बावजूद गर्ल फ्रेंड से एक व्यक्ति रिश्ता (Bhopal Rape Case) बनाना चाहता था। इससे इंकार किया तो आरोपी ने युवती के साथ सरेआम मारपीट कर दी। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। दोनों की मुलाकात कोचिंग सेंटर में हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके शरीर का शोषण (Bhopal Coaching Institute Employee Case) किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कोचिंग सेंटर में करता था नौकरी

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया 22 वर्षीय युवती अवधपुरी इलाके की रहने वाली है। युवती किसी कोंचिग सेंटर अवधपुरी में पढ़ने जाती थी। तभी उसकी मुलाकात कोचिंग सेंटर में काम करने वाले मनीष अहिरवार (Manish Ahirwar) के साथ हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फोन नंबर बदले गए। दोनों के बीच फोन पर बात—चीत होना शुरू हो गई। तभी मनीष ने युवती को प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती भी मनीष को मना नहीं कर पाई। मनीष उसे दीप मोहिनी होम्स स्थित घर ले गया जहां वह रहता है। वहां उसने उसके साथ पहली बार संबंध बनाएं। मौका मिलने पर मनीष युवती के साथ संबंध बनाया करता था।

शादी के बाद भी संबंध बनाना चाहता था आरोपी

मनीष की इस दौरान जून में किसी दूसरी लड़की से शादी हो गई। इसका पता जब युवती को चला तो उसने मनीष से दूरियां बनाना शूरू कर दिया। लेकिन, मनीष चाहता था वह उसके साथ रहे। मनीष का बोलना था वह पत्नी को जल्द ही तलाक दे देगा। इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। तब तक वह पहले जैसे उसके साथ संबंध बनाते रहे। मनीष ने युवती को बात करने के बहाने घर से बुलाया था। वहां वह संबंध बनाने के लिए जोर दे रहा था। मना करने पर मनीष ने युवती से मारपीट भी की थी। जिसके कारण युवती को काफी चोट आई है। पुलिस ने धारा 376/2एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: केयर एंड क्योर अस्पताल की स्टाफ नर्स से मारपीट

यह भी पढ़ें: कंपनी की तरफ से जारी उपहार की स्कीम में उसके ही कर्मचारी ने उसको ऐसा फंसाया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!