Bhopal Suspicious Death: सांप की दहशत में खाई गोली, बनी मौत की वजह

Share

Bhopal Suspicious Death: युवक समेत तीन व्यक्यिों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सांप देखने के बाद युवक दहशत में आ गया। उसने दहशत से उबरने के लिए कोई गोली खाई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इधर, तीन अन्य व्यक्यिों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious Death) हुई है। सभी मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

चाय की दुकान चलता था युवक

सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने बताया कैलाश सिंह (Kailash Singh) पिता कौशल उम्र 19 साल निवासी चौपड़ा कला का रहने वाला था। कैलाश बायपास रोड़ पर चाय की गुमठी चलाता था। वहीं सामने पेट्रोल पंप पर उसके पिता काम करते थे। रविवार सुबह 10:30 बजे दोनों बाप—बेटे ने खाना खाया था। उसके बाद कैलाश टिफिन रखने बाईक के पास गया। अचानक उसके सामने से एक सांप निकल गया। उसको देखते ही उसकी चीख निकल गई। उसे सुनकर पिता पास पहुंचे थे। पूछने पर कैलाश ने बोला वह सांप देखकर डर गया है। दोनों ने इधर—इधर उस सांप को भी तलाशा लेकिन वह नहीं मिला।

गोली खाकर सोया था

परिजनों ने बताया कैलाश सांप देखने के कारण काफी डर गया था। उसने पिता से बोला भी था कि उसको अच्छा नहीं लग रहा है। वह पेट्रोल पंप पर जाकर सो गया। शाम चार बजे जब वह सोकर उठा तो उसके सिर में दर्द हो रहा था। पिता ने सिर दर्द की गोली खाने को दी। गोली खाने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी। उसे सीने में दर्द होने लगा। परिजन उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे। जहां शाम 7:38 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का बोलना है। उसके शरीर में गोली खाने से रिऐक्शन (Bhopal Drug Side Effect) हो गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दवा दुकान के नौकर का अपहरण

यह भी पढ़ें: गिफ्ट वाउचर के नाम पर ऐसे करते थे धोखाधड़ी

सांप के काटने से मौत

नजीराबाद थाना पुलिस ने बताया जगदीश सेन (Jagdish Sen) उम्र 60 साल निवासी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। रविवार रात उसे सरकारी अस्पताल में सांप के काटने (Bhopal Snake Bite Case) के कारण भर्ती कराया गया था। जहां रात 11:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, बरकतउल्ला विश्वविधालय के गेट के सामने 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान अभी भी नहीं हो सकी है। उधर, कोहेफिजा थाना पुलिस ने हमीदिया परिसर में एक 52 वर्षीय महिला की मृत मिली है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मर्चूरी रूम में रखवा दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!