MP Cop News: राज्य पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

Share

MP Cop News: राजधानी के इन दो संभागों में तैनात एसीपी का भी हुआ तबादला, अब निरीक्षकों की बारी, अगले महीने के पहले सप्ताह में आईपीएस के होंगे फेरबदल

MP Cop News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों को प्रमोशन फाइल (MP Cop News) को हरी झंडी दिखा दी है। जिसके बाद भोपाल शहर के दो संभागों में तैनात दो एसीपी का भी तबादला कर दिया है। प्रमोशन की सूची में 2013 और 2014 बैच के अधिकारियों के नाम हैं। इस सूची के बाद अब निरीक्षकों की बारी है जो डीएसपी बनाए जाएंगे। यह सूची भी अगले महीने जारी हो सकती है। इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की भी सूची जारी हो सकती है।

यह बने हैं आगर मालवा में एडिशनल एसपी

ग्वालियर स्थित 13वीं वाहिनी में तैनात सहायक सेनानी संजय कौल को 14वीं वाहिनी ग्वालियर में उप सेनानी बनाया गया है। नीरज कुमार ठाकुर 23 वीं वाहिनी में सहायक सेनानी को भोपाल में स्थित 25वीं वाहिनी में उप सेनानी बनाया है। कमला रावत सहायक सेनानी 14वीं वाहिनी को भोपल में स्थित पुलिस बैंड में एएसपी बनाया गया है। सहायक सेनानी 25वीं बटालियन रणजीत सिंह राठौर को पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया गया है। सुभाष शर्मा सहायक सेनानी पहली बटालियन को 32वीं वाहिनी में उप सेनानी बनाया गया है। इंदौर स्थित आरएपीटीसी में सहायक सेनानी वेदांत शर्मा को उसी जगह पर उप सेनानी बनाया गया। इंटेलीजेंस विंग में डीएसपी रवि कुमार द्विवेदी को उसी शाखा में एआईजी में प्रमोशन किया गया। सातवीं वाहिनी भोपाल में सहायक सेनानी सूरजमल राजौरिया को सागर में स्थित 10वीं वाहिनी में उप सेनानी बनाया गया। जबलपुर हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात सहायक सेनानी अरविंद सिंह सूर्या को इंदौर में स्थित पहली बटालियन में उप सेनानी बनाया गया। जबलपुर स्थित छठवीं वाहिनी में तैनात सहायक सेनानी लामू सिंह श्याम को उसी जगह पर उप सेनानी बना दिया गया। इंदौर में स्थित पहली बटालियन में तैनात विपिन शिल्पी को पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया गया। खंडवा में एसडीओपी रविंद्र कुमार बोयट को आगर मालवा में एडिशनल एसपी बनाया गया।

इस बैच के अफसरों को मिला प्रमोशन

एसडीओपी बरेली जिला रायसेन सुरेश कुमार दामले को भोपाल जीआरपी में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। ईओडब्ल्यू में डीएसपी अलरिज बिसेन्ट सिंह को पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया गया। रतलाम अजाक में डीएसपी शेर सिंह भूरिया को इंदौर अजाक में एसपी बनाया गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय में एसीपी स्वाति मुराब वाडेकर को एआईजी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी ट्रैफिक नरेश बाबू अन्नोटिया को इंदौर ट्रैफिक जोन 3—4 में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया। इंदौर पीटीएस में डीएसपी गीता डोंगरे चौहान को उसी जगह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया। पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में तैनात डीएसपी नदीम उल्लाह खान को सुरक्षा वाहिनी में उप सेनानी बनाया गया। इसी तरह 23वीं वाहिनी में सहायक सेनानी अजय प्रिय आनंद को बालाघाट स्थित हॉक फोर्स में उप सेनानी बनाया गया। उक्त सारे अधिकारी एसआई से प्रमोशन पाकर 2013 बैच के अफसर पूर्व में बने थे।

भोपाल शहर की इन दो कुर्सियों में टिकी है नजर

MP Cop News
सांकेतिक चित्र साभार

राज्य सरकार ने पीएससी चयनित सीधी भर्ती 2014 बैच के सात अफसरों को भी पदोन्नत किया है। इसमें  भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के हबीबगंज संभाग में एसीपी निहित उपाध्याय को छिंदवाड़ा में स्थित आठवीं बटालियन में उप सेनानी बनाया गया। वहीं गोविंदपुरा संभाग में एसीपी दीपक नायक को भोपाल पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में स्थित इंटेलीजेंस विंग में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया। इसी तरह देवास में सीएसपी दीशेष अग्रवाल को इंदौर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में इंटेलीजेंस विंग में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया। डीएसपी पुलिस मुख्यालय अमित कुमार मिश्रा को इंदौर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में स्थित सीपी में स्टाफ आफिसर बनाया गया। शिवपुरी में स्थित पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया को दमोह जिले में एडिशनल एसपी बनाया गया। गुना जिले में सीएसपी ज्योति उमठ को ग्वालियर जोन में स्थित आईजी कार्यालय में एआईजी बनाया गया। प्रमोशन की सूची में आखिरी नाम भावना मरावी का है जिन्हें जबलपुर जीआरपी में एडिशनल एसपी बनाया गया। इससे पहले वे नरसिंहपुर गोटेगांव एसडीओपी थीं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मां के बाद उसकी मासूम बच्ची पर डोली नीयत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!