Bhopal Suicide Case: आईटीआई का छात्र फंदे पर झूला

Share

Bhopal Suicide Case: आत्महत्या की ठोस वजह से पुलिस अंजान, दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आईटीआई के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी (Bhopal Suicide Case) कर ली। इधर, एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए मौत (Bhopal Hanging Case) की ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

लॉक डाउन की वजह से कॉलेज था बंद

ईटखेड़ी थाना पुलिस ने बताया नीरज लोधी (Neeraj Lodhi) पिता गोवर्धन लोधी उम्र 19 साल निवासी करोंद खुर्द का रहने वाला था। नीरज के पिता खेती किसानी करते है। नीरज आईटीआई का छात्र था। उनका एक घर सिहोर (Sehore) में है। जिसमें नीरज रहता था। वहीं से कॉलेज आता—जाता था। लेकिन, लॉक डाउन के कारण कॉलेज बंद थे। इसी कारण वह गांव में परिजनों के साथ रहता था। घर में वह उसकी मां के साथ सोता था। गुरूवार सुबह पांच बजे मां नहाने घर से बाहर गई थी। एक घंटे बाद जब लौटी तो देखा की नीरज गमछे का फंदा बनाकर लटका है।

मां की पेंशन और किराए से चलता था घर

ऐशबाग थाना पुलिस ने बताया अमित कुशवाह (Amit Kushwaha) पिता स्वर्गीय बाबूलाल उम्र 37 साल निवासी रोशन बाग में रहता है। उसके पिता रेल्वे से रिटायर्ड कर्मचारी थे। इसी कारण उसकी पेंशन मां को मिलती थी। मकान का किराया भी घर में आता है। जिससे घर खर्च हो जाता था। अमित मजदूरी करता था। वह भी कभी जाता कभी नहीं जाता था। शादी के बाद उसके दो बच्चे है। छोटे भाई का परिवार सभी लोग साथ में रहते थे। अमित शराब पीने का आदी था। परिजनों ने बताया तीन—चार दिन से वह शराब में हाथ नहीं लगा रहा था। गुमसुम रहने लगा था। कारण पूछने पर किसी को कुछ नहीे बताया। गुरूवार सुबह 4:30 बजे वह उठा दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: रिश्वत लेने वाले तीन कर्मचारी दोषी करार

आवाज सुनकर भागी पत्नी

अमित ने फंदा लगाने से पहले जैसे ही स्टूल गिराया पत्नी की नींद खुल गई। अमित कमरे में नहीं दिखा तो दरवाजा खोला। लेकिन, दरवाजा बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो अमित फंदे पर झूल रहा था। उसकी चीख सुनकर भाई ने दरवाजा तोड़ा। उसे फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां 10:52 पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को सौंप दिया है। इधर, विद्या नगर बागसेवानिया इलाके में एक 30—35 साल के पुरूष का शव रेल से कटा मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: छोटी उम्र में बड़े—बड़े लोगों जितना गम और झटका इस बच्ची ने झेल लिया, माता—पिता हैरान है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!