MP News : महानायक पर भाजपा नेता की अपमानजनक टिप्पणी, कहा..’महा-नालायक’

Share

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह

Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन, ट्विटर से ली गई फोटो

भोपाल। तमाम टीवी चैनलों पर सुशांत, रिया, कंगना पर बहस जारी हैं, ऐसे में मध्यप्रदेश भाजपा के एक नेता का बयान भी राष्ट्रीय चैनलों के लिए मुद्दा बन सकता है। पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह (Dhruv Narayan Singh) ने चौंकाने वाली बात कही है। भाजपा नेता ध्रुव नारायण सिंह ने सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर टिप्पणी की है। अपमानजनक टिप्पणी से अमिताभ के फैंस नाराज हो सकते है। वहीं कांग्रेस ने इस टिप्पणी पर तीखा जवाब दिया है।

Dhruv Narayan Singh
ध्रुव नारायण सिंह, पूर्व विधायक, फाइल फोटो

“सदी का महानायक अथवा सदी का महा नालायक। आप ही तय करें। 4000 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया है। लेकिन राष्ट्र हित में एक शब्द भी नहीं बोलता। “कंबल ओढ़ कर घी पी रहा है””

कांग्रेस का तीखा जवाब

Dhruv Narayan Singh
ध्रुव नारायण सिंह की फेसबुक पोस्ट

वहीं ध्रुव नारायण सिंह की टिप्पणी पर कांग्रेस प्रवक्ता राम पांडे (Ram Pandey) ने कहा कि-  ‘देश में भाजपा ने ऐसा माहौल बना दिया है कि बुद्धिजीवी वर्ग भी घबराया हुआ है। ज्ञानी लोग सत्य बोलना चाहते है लेकिन चुप है। क्यों कि सच बोलने पर भाजपाई उन्हें ट्रोल करना शुरु कर देते है। सच बोलने वाले को देशद्रोही बताया जाने लगता है। सोशल मीडिया पर भाजपा के लोग महिलाओं को भी नहीं छोड़ते, उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते है। लिहाजा अमिताभ बच्चन भी शांत है।’

यह भी पढ़ेंः आगर से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे कमलनाथ, 17 को जाएंगे ग्वालियर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजधानी में कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप
Don`t copy text!