Bhopal Rape Case: बाली उम्र में प्यार, सेक्स और धोखा

Share

Bhopal Rape Case: घर से गायब रहने पर मामा और मां के सामने खुला सिरफिरे आशिक का राज

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बाली उम्र में वयस्क वाले काम (Bhopal Rape Case) करना गलत है। यह बात नाबालिग जानती थी। लेकिन, शातिर सिरफिर आशिक ने उसको ऐसा झांसा दिया कि घर से लेकर पार्क में उसने संबंध बना लिए। यह राज तब उजागर हुआ जब उसकी मां और मामा ने घर से गायब रहने की वजह पूछी। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

लॉक डाउन वाले दिन बने संबंध

मामला कोलार थाना क्षेत्र में रविवार 6 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे पहुंचा। शिकायत करने वाली बच्ची की उम्र 14 साल है। वह कक्षा आठवीं की छात्रा है। उसने बताया कि परिचित अंशुल सेजवाल (Anshul Sejwal) को वह पहचानती थी। पहले वह कोलार इलाके में ही रहता था। फिलहाल वह दूसरी जगह रहने लगा है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। लॉक डाउन 21 जून को लगा था। तब उसकी मुलाकात आरोपी अंशुल सेजवाल (Kolar Rape Case) से हुई थी। वह उसको झांसा देकर बागसेवनिया इलाके में दोस्त के घर ले गया। यहां उसके साथ आरोपी ने पहली बार ज्यादती की थी। यह संबंध उसने शादी करने का झांसा देकर बनाए थे।

दूसरी रात भी रही गायब

बागसेवनिया में नाबालिग एक दिन दोस्त के घर में रही। फिर वह घर गई तो मां ने कारण पूछा तो उसने टाल दिया। फिर आरोपी अंशुल सेजवाल से उसकी मुलाकात दो दिन पहले हुई। तब वह उसको अपने साथ बंसल अस्पताल के नजदीक पार्क (Bhopal Park Me Rape) में ले गया। यहां उसके साथ ज्यादती की गई। फिर आरोपी उसको अपने घर ले गया। उसने रात भर अपने यहां रखा रहा। अगले दिन रविवार को घर पर छोड़ा। जिसके बाद मामा और मां ने उससे कारण जानना चाहा। तब नाबालिग ने अपने साथ हुई ज्यादती की घटना का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें:   ‘सीएम शिवराज के करीबी अधिकारी नीरज वशिष्ठ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं’

यह भी पढ़ें: नाबालिग बच्ची की मौत के दो साल बाद खुला उसके साथ हुए बलात्कार का राज, अब गवाह तलाश रही पुलिस

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!