Bhopal News: हमले की वजह पर पुलिस ने डाला पर्दा 

Share

Bhopal News: पुलिस ने पूरा हुलिया नोट किया लेकिन आरोपी के नाम का खुलासा करने में परहेज, वयोवृद्ध क्रिश्चियन महिला के साथ घर में घुसकर वारदात

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घर में घुसकर वयोवृद्ध किश्चयन महिला पर हमला किया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। महिला को पहले चरक फिर वहां से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश का पूरा हुलिया शरीर में पहने कपड़े से लेकर तमाम निशान का खुलासा कर दिया है। हालांकि अब तक वह आरोपी के संबंध में कोई नया तथ्य उजागर नहीं कर पाई है। यह मामला क्रिश्चयन समाज में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

पोते ने फोन करके रिश्तेदारों को बुलाया

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 23 जनवरी की शाम लगभग सात बजे हुई। जख्मी महिला क्रिस्टीना नथानियल (Christina Nathaniel) पति स्वर्गीय नथानियाल उम्र 74 साल है। वह जहांगीराबाद में राकेेश दत्ता (Rakesh Dutta) के मकान में किराए से रहती हैं। घटना के वक्त क्रिस्टीना नथानियल घर पर अकेली थी। हमलावर की उम्र 22 से 24 साल के बीच हैं। पुलिस ने 21/24 रौनी अंथोनी पिता स्वर्गीय अंथोनी जोन्स उम्र 31 साल की शिकायत पर दर्ज की है। रौनी अंथोनी (Ronny Anthony) की जख्मी महिला रिश्ते में बुआ लगती हैं। उसे वारदात की जानकारी जख्मी वृद्धा के पोते सिमोन नथानियल ने फोन पर दी थी। महिला को नाक और सिर पर डंडा लगने से काफी चोट आई है। उसे लहुलूहान हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमले की वजह और हमलावर की तलाश करने का दावा कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News:  बाबा ने मंत्र फूंका, असर मनचले पर हुआ
Don`t copy text!