MP PHQ News: मुख्‍यमंत्री ने 78 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पदक प्रदान किया

Share

MP PHQ News: स्वतंत्रता दिवस परेड के बाद आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान

MP PHQ News
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आदर्श कटियार को पुरस्कार प्रदान करते हुए। तस्वीर पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 अगस्‍त, 2022 को 76वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में लाल परेड ग्राउंड भोपाल (MP PHQ News) में सोमवार को राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस, जेल और नागरिक सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी.कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ठ सेवा और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया। वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक. पुलिस अधीक्षक सागर तरूण नायक, पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिषेक तिवारी, कनकी बालाघाट हॉक.फोर्स के सहायक सेनानी रवि द्विवेदी, उप निरीक्षक हिम्मत सिंह, विपिन खलको, राम पदम, अजीत सिंह और सहायक उप निरीक्षक बैसाखू लाल को प्रदान किया।

इन्हें मिला यह पुरस्कार

पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक पुलिस मुख्‍यालय भोपाल राजेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता आदर्श कटियार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन डी श्रीनिवास राव, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग डॉ रवि कुमार गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो पुलिस आयुक्‍त इंदौर सुभाष सिंह, निरीक्षक रेडियो भोपाल ;सेवानिवृत्त प्रमोद पीटर, निरीक्षक एम पीएस टू डीजीपी भोपाल निरंजन कुमार श्रीवास्तव और कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी भोपाल लल्लूराम त्यागी को प्रदान किया गया। इसी तरह (MP PHQ News) सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक. पुलिस कमिश्नर इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक सागर अनुराग, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुंदर सिंह कनेश, सहायक पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल पल्लवी त्रिवेदी, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर दिलीप सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक एमटीएस रीवा महेन्द्र कुमार छारी, उप सेनानी 23वीं वटालियन रामप्रताप पटेल, उप सेनानी प्रथम बटालियन इंदौर चंद्रशेखर कौशिक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी ध्यान सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त इंदौर हरि सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक एसबी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सूर्यकांत अवस्थी, सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर, इंदौर धैर्यशील येवले और निरीक्षक लोकायुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह को दिया गया।

इन्हें भी मिला पुरस्कार

निरीक्षक ईओडब्ल्यू डॉ दिनेश जोशी, निरीक्षक रेडियो मुख्यालय सुरेश कुमार गुप्ता, निरीक्षक पीए टू पुमनि कार्यालय ग्रामीण इंदौर सुनील कुमार जैन, सूबेदार एम प्रशासन हिमांशु त्रिवेदी, सूबेदार एम आरएपीटीसी इंदौर विनोद कुमार भटेवरा, उप निरीक्षक सीधी, स्वर्गीय रामसुंदर सोंधिया, उप निरीक्षक प्रबंध राम बहोर वर्मा, उप निरीक्षक प्रशासन संजय सुधाकर निरखे, उप निरीक्षक रेडियो पुलिस प्रशिक्षण शाला इंदौर हरेन्द्र कुमार चन्द्रायन, कार्यवाहक उप निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर हरि प्रसाद तीलवे, सहायक उप निरीक्षक सीआईडी विनोद कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक एसबी सेवाराम मैथिल, प्रधान आरक्षक रेडियो सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक रेडियो भरत कुमार मजुमदार, आरक्षक ईओडब्ल्यू प्रेमलाल तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रशासन उवेस खान और आरक्षक ईओडब्ल्यू मदन मुरारी शुक्ला को प्रदान किया गया।

जेल और होमगार्ड के पुरस्कार

MP PHQ News
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भवन- फ़ाइल फोटो

जेल विभाग में विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक. जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल जबलपुर गोपाल प्रसाद ताम्रकार, जेल अधीक्षक सेवानिवृत क्षेत्रीय जेल प्रबंधन भोपाल रमेश चंद्र आर्य, जेल अधीक्षक जिला जेल हरदा महावीर सिंह रावत और मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल सतना बृजराज सिंह बघेल को प्रदान किया गया। जेल विभाग सराहनीय सेवा पदक. मुख्य प्रहरी सेवानिवृत्त जेल मुख्यालय इकबाल अहमद, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल अजय बहादुर सिंह, मुख्य प्रहरी देवास रामेश्वर झणियों, मुख्य प्रहरी सिवनी हेमराज पटेल, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन ओमप्रकाश सिंह, प्रहरी केन्द्रीय जेल रामपाल सिंह, प्रहरी मुख्य प्रहरी सब जेल लवकुशनगर राम बहादुर कोल, मुख्य प्रहरी सब जेल लखनादौन घनश्याम भाजीपाले, प्रहरी केन्द्रीय जेल इंदौर ईश्वरलाल शर्मा, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल रीवा वाल्मिक प्रसाद त्रिपाठी, प्रहरी केन्द्रीय जेल रीवा श्यामसुंदर दुबे, प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल तौसीफ अहमद, सहायक ग्रेड.1 जेल मुख्यालय दिनेश सिंह रावत और कार्यपालन यंत्री जेल मुख्यालय संजीव खरे को प्रदान किया गया। नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के लिए विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक. डिवीजीनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड इंदौर भोजपाल वर्मा और डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड छतरपुर के करण सिंह को प्रदान किया गया। नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिए पदक. डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड ग्वालियर मनीष सिंह चौहान, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड शहडोल महेश कुमार पन्द्रे, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड उज्जैन प्रीतिबाला सिंह, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड भोपाल उषा डामर, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड पन्ना लोकनाथ बागरी, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड सागर संतोष कुमार शर्मा, कम्पनी कमाण्डर एसडीईआरएफ ग्वालियर जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कम्पनी कमाण्डर होमगार्ड सागर भगवत प्रसाद नामदेव, उप निरीक्षक होमगार्ड उज्जैन भारत सिंह हारी को प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Dacoity: 90 हजार रुपए के लिए एक लाख रुपए का इनाम

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP PHQ News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!