Bhopal News: अगवा करके महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: तीन महीने बाद शिकायत करने थाने पहुंची पीड़िता, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अगवा करके एक शादीशुदा महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी उसके पड़ोस में रहता है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। पीड़िता को वह बहला—फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़िता के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी तलाश के बाद सुरक्षित उसको परिजनों को सौंप दिया था। घटना के तीन महीने बाद वापस महिला थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार दोपहर में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय पेश करने की तैयारी कर रही है। मामला भोपाल सिटी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है।

पति के साथ यह बोलकर मामला पहुंचाया

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 24 मार्च की दोपहर लगभग सवा दो बजे 145/22 धारा 366/376/376—2—एन/342/323/506 (अगवा करना, बलात्कार, कई बार बलात्कार, बंधक बनाना, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामलेे में भानपुर मल्टी निवासी भगवान सिंह (Bhagvan Singh) को आरोपी बनाया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। उसके खिलाफ शिकायत 28 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया वह शादीशुदा है। उसका पति मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे भी है। आरोपी को वह पहले से पहचानती है। भगवान सिंह उसे 4 दिसंबर को अगवा करके उसके साथ ले गया था। उसको बंधक बनाकर एक कमरे में रखा गया था। आरोपी उसके साथ वहां अक्सर बलात्कार करता था। पीड़िता के पति ने 5 दिसंबर की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छोला मंदिर पुलिस 141/22 दर्ज किया था। गुमशुदगी के कुछ समय बाद पुलिस ने उसे दस्तयाब करके परिजनों के हवाले कर दिया था। तब महिला ने उसके साथ हुए घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। दोबारा महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से रिटायर अधिकारी के मकान पर चोरों का धावा

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!