Bhopal News: कैरियर अस्पताल की नर्स से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: पीड़िता की शादी की लग गई थी भनक, ऐसा न करे इसलिए बना रहा था दबाव

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कैरियर अस्पताल की एक नर्स से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में जो आरोपी है वह उसके कॉलेज में ही पढ़ाई करता था। आरोपी उससे एक तरफा प्यार करता है। वह उसके साथ शादी करना चाहता है। पीड़िता के परिजन उसकी शादी किसी और व्यक्ति से करना चाहते हैं। इसकी भनक लगते ही आरोपी उसको धमकाने उसके पास पहुंचा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के पिपलानी थाना क्षेत्र की है।

लड़की नहीं थी तैयार फिर भी…

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 24 मार्च की रात लगभग नौ बजे 229/22 युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता कैरियर अस्पताल में स्टॉफ नर्स है। इससे पहले वह नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में नौकरी करती थी। उसने बिलखिरिया स्थित कॉलेज से पढ़ाई की है। उसके साथ आरोपी आशीष (Ashish) भी पढ़ाई करता था। दोनों की दोस्ती उसी दौरान हुई थी। आशीष पीड़िता से एक तरफा प्रेम करता है। वह उसके साथ शादी करना चाहता है। लेकिन, पीड़िता घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाने को तैयार नहीं थी। छेड़छाड़ की घटना 24 मार्च की शाम लगभग पांच बजे की है। युवती काम खत्म करके घर जा रही थी। तभी आरोपी उसका बाइक से पीछा करने लगा। उसने उसे पिपलानी स्थित गांधी मार्केट में रोक लिया। वहां उसे किसी और व्यक्ति से शादी नहीं करने लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने आशीष के खिलाफ धारा 341/354/354—घ/294/506 रास्ते में रोकना, छेड़छाड़, पीछा करना, गाली—गलौज और धमकाने का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिनायल पीकर भर्ती महिला ने दम तोड़ा

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!