Bhopal News: लड़की के सामने रख दिया मनचले ने यह गंदा प्रस्ताव

Share

Bhopal News: हनुमानगंज में दो महीने से कर रहा था आरोपी युवक पीड़िता को परेशान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसा से संबंधित है। इसमें एक पीड़िता नाबालिग है। एक प्रकरण की पीड़िता के सामने आरोपी ने बहुत ही गंदा प्रस्ताव (Bhopal Molestation Case) रख दिया था। उसको पूरा कराने के लिए वह पिछले दो महीनों से उसके आगे—पीछे होकर पीड़िता को परेशान (Bhopal Bulling News) कर रहा था। यह घटनाएं हनुमागंज और बैरसिया थाना क्षेत्र (Bhopal Minor Girl) की है।

परिजनों के साथ पहुंची थाने

हनुमानगंज थाना पुलिस ने सोमवार रात नौ बजे धारा 354/354घ/354क/506/341 (छेड़छाड़, पीछा करना, गंदे काम के लिए उकसाना, धमकाना और रास्ता रोकने) का मामला दर्ज किया है। मामले में सादाब (Sadab) को पुलिस ने आरोपी बनाया है। जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। शिकायत 24 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह काजीकैम्प इलाके में रहती है। उसने बताया आरोपी दो महीनों से आते—जाते उसका पीछा करता है। घटना वाली रात पीड़िता बस से सिंधी कॉलोनी उतरी थी। बस ​स्टॉप पर सामने आरोपी सादाब (Sadab Crime News) खड़ा था। आरोपी ने पीड़िता को देखते ही उसके पीछे जाने लगा। फिर उसका रास्ता रोक लिया। वह कहने लगा कि वह उसके साथ गलत काम करने के लिए चले। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसे मारने की धमकी देने लगा। सादाब के चंगुल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची। जिसके बाद परिजनों को साथ लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

छात्रा से की गई छेड़छाड़

बैरसिया पुलिस ने सोमवार रात आठ बजे धारा 341/354/354घ/294/ 506/7/8 (रास्ता रोकना, छेड़छाड़/ पीछा करना, गाली—गलौज, धमकाने और पोक्सो एक्ट) का मामला दर्ज किया है। जिसकी शिकायत 17 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी मनोहर ठाकुर (Manohar Thakur) है। आरोपी स्कूल आते—जाते पीड़िता का पीछा करता था। घटना वाले दिन मनोहर ठाकुर ने पीड़िता का रास्ता रोक उसका हाथ पकड़ लिया था। इसकी जानकारी उसने घर में परिवार को दी थी। फिर परिवार ने पुलिस से मदद लेने का फैसला लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: थाने ने दबा रखी थी सूदखोरी की यह फाईल
Don`t copy text!