Bhopal Crime: फैक्ट्री मालिक ने इलाज करने से किया इंकार तो मजदूर पहुंचा थाने

Share

छह महीने पहले हुई थी घटना, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फैक्ट्री मालिक ने मजदूर का इलाज करने से मना किया तो वह थाने पहुंच गया। घटना (Bhopal Crime) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। हादसे में उसके हाथ—पैर में गंभीर चोट आई थी। घटना छह महीने पहले हुई थी। मालिक ने पूरे मामले (Madhya Pradesh Crime) को दबाने के लिए उसका इलाज चुपचाप कराता रहा। अब उसे लगा कि पुलिस उसका कुछ नहीं करेगी तो वह इलाज करने से मुकर गया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा (Bhopal Hindi News) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौतम नगर पुलिस ने बताया कि मजदूर असद अली उर्फ अरशद अली (Asad Ali @ Arshad) ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अरशद ने पुलिस को बताया कि वह शारदा नगर नारियल खेड़ा में पत्नी शबनम के साथ रहता है। पिछले 15 वर्ष से जेपी नगर स्थित प्रकाश कृषि यंत्र उद्योग (Light Agricultural Machinery Industry) में काम करता था। उसका आरोप है कि फैक्ट्री मालिक अनिल चौकसे (Anil Choukse) ने उसे 11 जुलाई, 2019 को शेड की पुताई करने को कहा था। लेकिन, उन्होंने उसे पुताई करने के लिए रस्सी का झूला और सीढ़ियां नहीं दी थी। इसके बाद भी वह काम करने से इंकार नही कर सका। उसने पुताई करना शुरू कर दिया था। अचानक दोपहर 2:30 बजे शेड़ की पुताई करने चढ़ था। उसने जैसे ही उसके एंगल को पकड़ने की कोशिश की तो उसका हाथ छूट गया था। वह सीधे हाथों के बल जमीन पर गिर गया था। जिसके बाद उसे गिरने से दोनों हाथों के पन्जों, हाथों की कोहनी और मुहं के जबडे में गंभीर चोट आई थी। वह उसके गिरते ही वह बेहोश हो गया था। उसे लहुलूहान हाल में फैक्ट्री मालिक ने एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरोेें ने उसकी हालत को देखते हुए उसके दोनों हाथों का आपरेशन कर लोहे की रॉड डाल दी थी। खर्चा अनिल चौकसे ही उठा रहा था। उसे अस्पताल में जुलाई, 2019 से लेकर अगस्त, 2019 तक रखा था। जिसके बाद उसकी छुट्टी कराकर वह घर आ गया था। पिछले तीन महीनों से इलाज का खर्चा वह खुद उठा रहा है। इलाज का पैसा देने के लिए फैक्ट्री मालिक ने साफ इंकार कर दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपी फैक्ट्री मलिक अनिल चौकसे के खिलाफ गौतम नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!