Bhopal News: दहेज में मांगे छह लाख रुपए

Share

Bhopal News: शादी के दस महीने बाद ससुराल में सुख की बजाय मिलने लगी प्रताड़ना, नव विवाहिता ने पुलिस से मांगी मदद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नव विवाहिता के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता की शादी को महज दस महीने हुए हैं। उसके ससुराल वाले दहेज में छह लाख रूपए की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र का है। जिसकी जांच के बाद एफआईआर महिला थाना पुलिस ने की है। मामले में पति के अलावा सास—ससुर आरोपी बनाए गए हैं।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

महिला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की शादी 3 मई, 2023 को हुई थी। शिकायत 34 वर्षीय नव विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह मिसरोद स्थित कस्तूरी बिहार कॉलोनी (Kasturi Vihar Colony)में रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसकी हरदा में शादी हुई थी। उसको पति मारपीट करता था। आरोपी पति पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध अप्राकृतिक तरीके से बनाता था। उसका कहना था कि उसके मायके पक्ष ने छह लाख रूपए देने का वादा किया था। पति के अलावा सास और ससुर भी उसे कोसते थे। पीड़िता तंग आकर फरवरी, 2024 से मायके में आकर रहने को मजबूर हो गई। मामले की जांच एसआई मंजू अहिरवार (SI Manju Ahirwar) कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 84/24 धारा 498—ए/377/34/3/4 (प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Horse Trading खबरों के बीच सतपुड़ा भवन में चोरों ने लगाई सेंध
Don`t copy text!