Bhopal News: पति की प्रताड़नाओं से तंग महिला पहुंची थाने

Share

Bhopal News: ज्वैलर्स शोरूम में काम करने वाली सेल्स गर्ल को अलग—अलग नंबरों से कॉल करके धमकाता था

Bhopal News
फोन पर धमकाने का सांकेतिक चित्र

भोपाल। पति की प्रताड़नाओं से तंग आकर एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। पीड़िता एक ज्वैलर्स शोरूम में सेल्स गर्ल का काम करती है। पति से उसका विवाद चल रहा है। दोनों का विवाद कोर्ट में विचाराधीन भी है। आरोपी पति उसे धमकाते हुए नौकरी से निकालने का बोलकर शोरूम में फोन करता था।

इस कारण करता था पत्नी को परेशान

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। वह टीटी नगर इलाके में रहती है। जबकि अरेरा हिल्स स्थित इलाके के एक शोरूम में वह जॉब करती है। पुलिस ने 226/23 धारा 506 धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें आरोपी उसका पति हैं। पति शराब पीने का आदी है। जिस कारण घर में कलह होती थी। इन बातों से परेशान होकर वह मायके में रहने लगी। पति—पत्नी के बीच तलाक का भी केस अदालत में विचाराधीन है। इन्हीं बातों से नाराज होकर पति उसको फोन पर लंबे समय से परेशान कर रहा था। पहले वह मोबाइल पर कॉल करता था। उसका नंबर ब्लॉक किया तो वह दूसरे मोबाइल से कॉल करने लगा। अब पीड़िता ने मोबाइल रखना ही बंद कर दिया तो वह शोरूम में कॉल करके उसे परेशान करने लगा। उसका कहना था कि शोरूम में नौकरी करने के कारण वह उसको अहमियत नहीं देती है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: शहर का वातावरण एक अफसर को 'मनोहर' नहीं लगा
Don`t copy text!