Bhopal News: कुछ दिन पहले ही मामा के घर आया था रहने, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG_20210326_120506-300x169.jpg)
भोपाल। ऑटो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को अभी तक आत्महत्या की कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
मामा ने देखी थी लाश
स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 14 नवंबर की दोपहर लगभग डेढ बजे पता चली। फांसी लगाने वाला युवक मामा के घर आया हुआ था। परिजन फंदे से उतारकर उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गए थे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। यह जानकारी डॉक्टर दुबे ने दी थी। स्टेशन बजरिया पुलिस मर्ग 31/23 दर्ज किया। यह मर्ग कायमी 15 नवंबर की दोपहर चार बज दर्ज की गई। मामले की जांच एएसआई ओपी कमलपुरिया (ASI OP Kamalpuriya) कर रहे हैं। शव की पहचान प्रकाश रैकवार (Prakash Raikwar) पुत्र वंश रैकवार उम्र 21 साल के रूप में हुई। वह अत्याधिक मात्रा में शराब पीता था। घटना के वक्त उसके मामा भोला काम से गया था। मामा यहां साईं राम कॉलोनी में रहते हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।