Bhopal News: मुस्लिम महिला को कॉफी हाउस बुलाया, उसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला

Share

Bhopal News: धार्मिक यात्रा कर चुकी महिला अब नहीं चाहती थी किसी तरह का संबंध, लेकिन, कार के भीतर ऐसी घटना हुई

Bhopal News
नेपाली महिलाओं के लिए फ्री स्कीम समझने के लिए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। अधेड़ उम्र की मुस्लिम महिला को कार में बंधक बना लिया। उसको बेरहमी से पीटा गया। ऐसा करने वाला उसका परिचित था। वह जो चाहता था वैसा मुस्लिम महिला होने नहीं देना चाहती थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जिन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है वह कार्रवाई को कठघरे में खड़ा करता है।

इन धाराओं की कहानी बनाकर पुलिस ने जिम्मेदारी निभाई

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 13 नवंबर की सुबह 6 बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 54 साल है। वह निजामुद्दीन कॉलोनी में रहती है। उसका परिचय लगभग 10 साल पहले बृजेंद्र सिंह सेंगर उर्फ सोनू (Brajendra singh Sengar@Sonu) से है। उसकी कई बार उसने आर्थिक मदद भी की। एक साल पहले वह उमरा करने चली गई थी। उसके बाद आरोपी बृजेंद्र सिंह सेंगर से किसी तरह का संबंध रखने से मना कर दिया था। यह बात उसे बोली भी थी। लेकिन, वह माना नहीं और उसे परेशान करता था। आरोपी ने घटना वाले दिन इंद्रपुरी (Indrapuri) में उसे बुलाया। उसने इंडिगो कार के भीतर बैठाया। वह एक बार फिर संबंध के लिए दबाव बनाने लगा। उसने कार के भीतर ही उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। जिस कारण उसके होठ भी कट गए। आरोपी ने पीड़िता के दुपट्टे से उसका गला भी घोंटना चाहा। इसके बाद वह कार चलाकर आधा घंटा यहां—वहां घुमाता रहा। इसके बाद आरोपी अपने घर के पास ले गया। यहां पैर मारकर उसको कार से बाहर फेंक दिया। पिपलानी थाना पुलिस ने इस मामले में 830/23 धारा 294/323/506/342 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और बंधक बनाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Live Murder : विहिप नेता रवि विश्वकर्मा की हत्या का वीडियो वायरल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!