Bhopal News: पेट्रोल के साथ स्टंट दिखाना महंगा पड़ा

Share

Bhopal News: आग से लिपटे व्यक्ति ने बचने के लिए नाले में लगाई छलांग, बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा अब मौत

Job Fraud News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। ज्वलनशील पदार्थ से मजाक महंगा पड़ सकता है। घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के बागसेवनिया इलाके की है। यहां नशे की हालत में एक व्यक्ति मुंह में पेट्रोल डालकर स्टंट दिखा रहा था। इस दौरान वह आग की चपेट में आ गया। उसने बचने के लिए नाले में छलांग भी लगाई। उसके बाद वह बाइक चलाकर अस्पताल में इलाज (Burning Case) करने भी गया। लेकिन, अब तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई।

वीडियो देखकर कर रहा था स्टंट

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार आगजनी की यह घटना 06 मार्च की अपरान्ह चार बजे हुई थी। पुलिस को घटना की सूचना हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर वीरेन्द्र सिंह ने दी थी। पुलिस को बताया गया था कि अस्पताल में गोविंद सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 35 साल आग से झुूलसकर आया है। वह सीहोर का रहने वाला था और पुताई का काम करता था। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि गोविंद सिंह (Govind Singh) शराब के नशे में वीडियो देख रहा था। जिसमें एक स्टंट पेट्रोल मुंह में डालकर आग लगाने का चल रहा था। उसने वीडियो देखकर वैसा ही दोहराया जिसमें हादसा हो गया और वह झुलस गया। यह बात उसने मृत्यूपुर्व अपने बयान में भी कबूल ली थी। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान 09 मार्च की दोपहर साढ़े तीन बजे उसके मौत की सूचना आ गई। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 12/22 दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। आग से वह करीब 47 फीसदी झुलस गया था।

यह भी पढ़ें:   सरकार के दबाव में विधायक पीसी शर्मा ने खाली किया बंगला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!