Bhopal News : कजलीखेड़ा गांव के नजदीक आत्महत्या की कोशिश

Share

Bhopal News : दामाद से फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया, हालत नाजुक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फांसी लगाकर खुदकुशी के प्रयास का एक मामला सामने आया है। जिस व्यक्ति ने यह कदम उठाया उसकी हालत नाजुक हैं। उसको परिजन फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल ले गए हैं। घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के कोलार थाना क्षेत्र स्थित कजलीखेड़ा गांव के नजदीक हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

बेटे के बयान किए गए दर्ज

कोलार थाना पुलिस के अनुसार घटना 6 जून को हुई थी। यहां महाबाबडिया इलाके में पप्पू सिसोदिया पिता पन्ना सिसोदिया उम्र 55 साल रहता है। उसके घर के ही नजदीक बेटी का परिवार भी रहता है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पप्पू सिसोदिया (Pappu Sisodiya) को शराब पीने की बुरी लत थी। परिवार के सदस्य मजदूरी करने गए थे। वह घर पर अकेला था। तभी वह फांसी पर लटक गया। इसी बीच नजदीक रहने वाला दामाद राहुल घर आ गया। उसने फंदे पर ससुर को लटकते देखकर पैर पकड़ लिया। फंदा काटकर उसे उतारा गया। सांस चल रही थी इसलिए तुरंत एम्बुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी हमीदिया अस्पताल से पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस जांच करने पहुंची थी। पुलिस ने बेटे करण के बयान दर्ज किए हैं। पप्पू सिसोदिया होश में नहीं है इसलिए कारण पता नहीं चल सके हैं। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मनोरोगी होने की निशानी है। यदि यह अहसास हो रहा है तो तुरंत 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे चिकित्सक परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छह महीने से युवक लापता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!