Bhopal News: दहेजलोभी परिवार से प्रताड़ित महिला पहुंची पुलिस थाने

Share

Bhopal News: डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, दहेज में एक लाख रुपए की कर रहे थे मांग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दहेजलोभी परिवार से परेशान एक नव विवाहिता ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना भोपाल देहात में स्थित ईटखेड़ी थाना क्षेत्र की है। आरोपी परिवार दहेज में एक लाख रुपए के लिए उसे परेशान कर रहा था। नव विवाहिता की शादी डेढ़ साल पहले हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर करते थे मारपीट

ईटखेड़ी (Itkhedi) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 27 साल है। वह आदमपुर छावनी रायसेन रोड एलएनसीटी के पास रहती है। उसकी खेड़ी गांव में शादी हुई थी। प्रकरण में आरोपी पति के अलावा जेठ—जेठानी भी है। नव विवाहिता से आरोपी बोलते थे कि वह उसकी मां के पास जाकर एक लाख रुपये लेकर आए। इस कारण उसे मारते—पीटते थे। पुलिस 530/23 धारा 498—ए/294/323/506/34 के तहत 27 दिसंबर की दोपहर लगभग एक बजे मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक सिद्दीक अहमद (HC Siddiq Ahemad) कर रहे हैं। पति खेती—किसानी के अलावा ऑटो चलाने का भी काम करता है। नव विवाहित ने अपने भाई और मां के साथ ईंटखेड़ी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: कोरोना टेस्ट का पर्चा बनाने बोला तो भड़के परिजन
Don`t copy text!