Bhopal News : घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़

Share

Bhopal News : माता—पिता गए थे ड्यूटी, बच्ची की खामोशी से विचलित होकर मां ने पता लगाई थी सच्चाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ की गई है। आरोपी पीड़िता की कॉलोनी में ही रहता है। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पूरी घटना पर पर्दा था। लेकिन, बेटी की खामोशी से उसकी मां उसकी पीड़ा समझ गई थी। जब प्यार से सच जाना तो मां को पूरा मामला पता चला।

दूसरे दिन बताई घटना

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 341/22 पीड़िता की मां ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी प्रांशु राय (Pranshu Rai) है। पीड़िता की उम्र 13 साल है। वह स्कूल में पढ़ती है। माता—पिता प्रायवेट नौकरी करते हैं। घर पर बड़ी बेटी और छोटा बेटा रहते हैं। माता—पिता शाम को वापस लौटे तो बेटी चुप थी। मां ने इस बात को समझ लिया। उसने बेटी से सच्चाई पता लगाई तो उसने बताया प्रांशु राय घर में घुस गया था। वह बुरी नीयत से उसको स्पर्श कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो वह धमकाने लगा। इस कारण पीड़िता ने अपने आपको दूसरे कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। मामले की शुरुआती जांच और बयान एसआई शशि चौबे (SI Shashi Chaubey) ने दर्ज किए थे। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 452/354/506/7/8 (घर में घुसकर, छेड़छाड़, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला) दर्ज कर लिया।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: नाबालिग के साथ बलात्कार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!