Bhopal News: भेल का जूनियर इंजीनियर पति कर रहा था प्रताड़ित

Share

Bhopal News: पत्नी के पहले पति के दो बच्चों के साथ रखता था हीन भावना, ताने देकर रोज करता था प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भेल के जूनियर इंजीनियर के खिलाफ उसकी पत्नी ने प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी के पास नहीं थे सवालों के जवाब

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की उम्र लगभग 45 साल है। उसका मायका नर्मदापुरम संभाग में हैं। पहले उसकी शादी वर्ष 2000 में इंदौर में हुई थी। उससे उसके दो बच्चे हैं। पहले पति से विवाद के बाद तलाक हो गया। फिर परिजनों ने उसकी शादी 2008 में भोपाल में भेल में तैनात जूनियर इंजीनियर से कराई। दूसरे पति से उसके बच्चे हैं। लेकिन, पहले पति से हुए बच्चों के साथ उसका नजरिया अच्छा नहीं था। वह अक्सर बच्चों को ताने मारता था। पीड़ित महिला की बेटी है जिसकी उम्र लगभग 18 साल है। आरोपी पति उसका सौतेला पिता है। जिस कारण घर में अक्सर कलह होती थी। आरोपी मारपीट करने के अलावा उसे बच्चों को लेकर ताने मारता था। थाने में मामले की जांच एएसआई रीना (ASI Reena) कर रही है। लेकिन, उनके पास बच्चों को प्रताड़ित करने की धारा को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। वे आरोपी पति की गिरफ्तारी से लेकर कई अन्य बिंदुओं में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे सकी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 55/24 धारा 498—ए/294/506 (प्रताड़ना, गाली—गलौज और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 20 फरवरी की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीढ़ियों से गिरकर जख्मी व्यक्ति की मौत 
Don`t copy text!