Bhopal Crime News: बदमाश को किराए पर मकान देना पड़ा महंगा, किराया छोड़ कब्जा किया

Share

Bhopal Crime News:  पीड़ित परिवार ने मांगी पुलिस से मदद, मुकदमा दर्ज

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बदमाश को किराए पर मकान देना एक परिवार पर महंगा पड़ गया। बदमाश ने किराया देना छोड़ उसके मकान पर ही कब्जा कर लिया। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। तंग आकर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों बदमशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाश के खिलाफ पुराने और भी मामले थानों में दर्ज है। जिसके मुकदमे न्यायालय में चल रहे हैं।

क्लीनिक चलता है पीड़ित

तलैया थाना पुलिस ने बताया डॉक्टर सैयद उमेर अली (Dr Syyed Umer Ali) पिता स्वर्गीय मसूद अली उम्र 44 साल निवासी शाहजहांनाबाद 12 महल पर रहता है। सैयद पेशे से आंखों के डॉक्टर है। वह एबी आई क्लीनिक चलाते है। सैयद के पिता ने 2011 में हाथी खाना चौराहे पर बना उनका पुश्तैनी मकान 7 हजार रूपए महीना किराए पर फरहान (Farhan) को दिया था। कुछ समय तक किराया समय पर दिया गया। इसके बाद पांच—छह महीनों से घर का किराया देना बंद कर दिया। पिता का दो साल पहले निधन हो गया। कई बार फरहान को मकान खाली करने को बोला गया। वह मकान खाली करने का नाम नहीं ले रहा था।

गुंडा बन गया है

सैयद ने बताया फरहान और मुमताज उर्फ मुन्ने दोनों उस इलाके के गुंड़े हैं। फरहान के नाम से थानों में मारपीट, अड़ीबाजी और अन्य कई मुकदमे दर्ज है। इस इलाके में इस लोगों से सभी लोग परेशान है। आते—जाते लोगों को परेशान करना, गाली—गलौज करना मना करने पर उनसे मारपीट करना। समझाईश के बावजूद भी फरहान ने मकान खाली नहीं किया तो सैयद ने थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने रविवार दोपहर 02:49 पर आरोपी फरहान और मुमताज उर्फ मुन्ने के खिलाफ धारा 448/341/294/506/34 (मकान पर कब्जा, रास्ते में रोकना, गाली—गलौज, धमकी और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: झुग्गी में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!