Bhopal Fraud News: सोने—चांदी के जेवरात समेत हजारों रुपए का माल बटोर ले गए दो शातिर जालसाज, पता पूछने के बहाने पहले रोका फिर दिया था झांसा

भोपाल। कामकाजी महिला को दो शातिर जालसाज नोटों का बंडल दिखाकर उसके जेवरात उतरवाने के बाद चंपत हो गया। जाने से पहले पीड़िता के ही जेवरात जो रुमाल में बांधकर उसे सौंप गए थे। यह वारदात दिनदहाड़े भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई। महिला ने जब रुमाल खोला तो उसमें पत्थर भरे हुए थे।
इस कारण यकीन कर गई महिला
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार मीरा रैकवार (Meera Raikwar) पति स्वर्गीय ओमकार रैकवार उम्र 55 साल बंगलों में काम करती है। वह 29 अप्रैल की सुबह 11 बजे रानी प्रजापति (Rani Prajapati) के घर से काम निपटाकर वह शुभम राठौर (Shubham Rathore) के यहां जा रही थी। वह जब 80 फीट रोड पर पहुंची तो लोधी मोबाइल दुकान के नजदीक एक युवक ने उसे रोक लिया। उसने होशंगाबाद जाने के लिए रास्ता पूछा। मीना रैकवार ने उसे रेलवे स्टेशन वाला रास्ता बताया। उसी दौरान दूसरा लड़का भी आ गया। उसके पास राजश्री गुटखा की पन्नी में नोटों के बंडल थे। जिसको दिखाकर वह बोला कि बदले में उसे कान के टॉप्स, गले की हाय और पैरों की बिछिया उतरवा ली। उसे रुमाल में बांधने का नाटक किया। इसके अलावा राजश्री गुटखा की पन्नी भी उसे दे दी। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद वह अपना सामान ले जाएंगे। वह काफी देर तक जब नहीं लौटे तो महिला ने रुमाल खोला तो उसमें जेवरात की जगह पत्थर रखे थे। वहीं गुटखे की पन्नी में नकली नोटों की गड्डी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 168/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के संबंध में सुराग जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।