Bhopal News: दो महीने पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में अब प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: राहगीर को बाइक ने टक्कर मारी, जैसे ही गिरा तो पीछे से आ रही दो बाइक पैरों को कुचलते हुए निकल गई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार बाइक से लगभग दो महीने पूर्व हुई दुर्घटना में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह हादसा भोपाल (Bhopal News)  शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुआ था। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हादसा काफी भयावह था। जिसमें पैदल जा रहा युवक बाल—बाल बचा है। हालांकि उसके पैर हादसे में बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं।

इसलिए देरी से पहुंचा था थाने

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार संदेश कुमार वर्मा (Sandesh Kumar Verma) पिता रामअवतार वर्मा उम्र 48 साल हादसे में जख्मी हुआ था। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के नेहरु वार्ड का रहने वाला है। संदेश कुमार वर्मा प्रायवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि वह वृंदावन गार्डन (Vrindawan Garden) के नजदीक सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक (Bike) और उसने टक्कर मार दिया। वह ​टक्कर लगने से सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रही दो अन्य बाइक उसके पैर को कुचलते हुए चली गई। उसे गंभीर हालत में सकलेचा अस्पताल (Saklecha Hospital) में भर्ती कराया गया। इसके बाद वह रायसेन जिले में स्थित गांव में चला गया। वहां से 30 अप्रैल को वह लौटा और थाने में प्रकरण 205/25 दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   JK Hospital Update News: आकाश दुबे पुलिस के लिए अवसर या आफत
Don`t copy text!