Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने पुलिस से मांगी मदद 

Share

Bhopal News: दो साल पहले हुई थी शादी, बयानों के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। पीड़िता का पति पानी पुरी का ठेला लगाता है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता को मायके से दहेज में रकम लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता 22 जनवरी, 2022 से लगातार अब तक परेशान हो गई थी। उसने सारी कोशिशें कर ली थी। जब वह नाकाम हुई तो पुलिस से मदद मांगने पहुंची। पीड़िता की उम्र 25 साल है। उसने प्रताड़ित करने का आरोप पति, सास और जेठानी पर लगाया है। पीड़िता छोला मंदिर स्थित बिहारी कॉलोनी में रहती है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। पीड़िता ने आठ महीने पहले बेटी को भी जन्म दिया है। जिसके बाद प्रताड़ना का दौर ज्यादा हो गया। मामले की जांच एएसआई प्रीतम सिंह (ASI Pritam Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने 123/24 धारा 498—ए/323/506/34/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मकरोनिया का सब इंजीनियर गिरफ्तार
Don`t copy text!