Bhopal News: सड़क दुर्घटना मामले में दर्ज हुई एफआईआर

Share

Bhopal News: सास को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था दामाद, गिरने से हुई थी मौत, दामाद को बनाया गया आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बाइक से गिरकर हुई महिला की मौत के एक मामले में जांच पूरी हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। दुर्घटना करीब एक पखवाड़े पूर्व हुई थी। महिला बाइक पर सवार थी जिसको उसका दामाद चला रहा था। पुलिस ने हादसे के पीछे उसको लापरवाह माना है। पुलिस ने अब उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के मुताबिक हादसे में बल्लो बाई जाटव (Ballo Bai Jatav) पत्नी किशनलाल जाटव उम्र 50 साल की मौत हुई थी। वह विदिशा (Vidisha) जिले के सिरोंज (Siraunj) थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह 24 अप्रैल को अपने दामाद के घर आई थी। दामाद भारत सिंह जाटव (Bharat Singh Jatav) उसको लेकर सागोनी गांव जा रहा था। घटना वाले दिन सास बल्लो बाई जाटव के अलावा पत्नी राम बाई जाटव भी थी। तीनों बाइक एमपी-38-एमसी-1398 पर सवार थे। दुर्घटना भेसौंदा पेट्रोल पंप (Bhesauda Petrol Pump) के नजदीक हुई थी। तीनों बाइक से गिर गए थे। जिसमें सास को सिर में चोंट आई थी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर ने सास को मृत घोषित कर दिया। बैरसिया पुलिस मर्ग 20/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जिसमें अब 345/23 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और दुर्घटना में मौत होने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी के डंपर की टक्कर से मौत
Don`t copy text!