MP BJP News: संकल्प लें इस चुनाव में राजगढ़ कांग्रेस मुक्त हो: मुरलीधर राव

Share

MP BJP News: बूथ कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित सम्मेलन में बोले राव, केवल संग्रहालय में कांग्रेस की जगह

MP BJP News
राजगढ़ पहुंचे प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव— तस्वीर भाजपा मुख्यालय से जारी की गई है।

राजगढ़। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने गरीब वर्ग के लिए जितनी योजनाएं बनाई हैं वह किसी अन्य पार्टी (MP BJP News) ने नहीं बनाई। उन योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे, यह दायित्व बूथ के नेताओं का काम है। कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस सिर्फ हमारे बूथ के कार्यक्रमों की कॉपी कर रही है। कांग्रेस की जगह केवल संग्रहालय में है। यह बातें प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (MuraliDhar Rao) ने बोली। वे राजगढ़ जिले में त्रिदेव सम्मेलन के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी

भाजपा मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि चुनावी दंगल में कमल खिलना चाहिए। यह संकल्प लें और इस जिले को कांग्रेस मुक्त बनायें। राजगढ़ के मंगल भवन में आयोजित त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए) सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा संगठन हर कार्यकर्ता के कार्य का मूल्यांकन करता है। प्रदेश प्रभारी श्री राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं के जमीनी कार्य को देखकर संगठन उसका मूल्यांकन करता है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता जितना अधिक परिश्रम करेगा, उस कार्यकर्ताओं को उतना अधिक सीखने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित सर्वोपरि मानकर कार्य करती है, हमारी सरकारें भी इसी दिशा में लगातार काम कर रही हैं। उनके साथ पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी कविता पाटीदार, नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह, जिला प्रभारी वीरेन्द्र राणा और जिला अध्यक्ष दिलबर यादव मौजूद थे।

कार्यकर्ता के निवास पर भोजन किया

MP BJP News
राजगढ़ पहुंचे प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव— तस्वीर भाजपा मुख्यालय से जारी की गई है।

श्री राव ने जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों और होटल संस्कृति में मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राजगढ़ विधानसभा के चारों मंडलों के बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया। मुरलीधर राव ने कहा कि आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी (MP BJP News) के कई अभियान और कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाना है।प्रवास के दौरान मुरलीधर राव अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश खरे (Rajesh Khare) के निवास पर पहुंचे और उनसे भेंट की। पार्टी पदाधिकारियों के साथ राव ने पार्टी कार्यकर्ता पप्पू मकवाना (Pappu Makwana) के निवास पर सहभोज किया। जिसके पश्चात् पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद रामबाबू गुप्ता (Ram Babu Gupta) के निवास पर जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट की।

यह भी पढ़ें:   PM Housing Scheme Fraud: बीडीए की हाई प्रोफाइल मल्टी को पीएम स्कीम हाउस बताकर धोखाधड़ी

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!