Bhopal News: डंपर की टक्कर से बछड़े की मौत 

Share

Bhopal News: चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से सड़क पर खड़े बछड़े की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बछड़े के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

पहिया बछड़े पर चढ़ गया था

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 20 मई की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे हुई थी। हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप (Reliance Petrol Pump) के पास हुआ था। यहां पीपलनेर के पास डंपर (Dumper) एमपी—04—एचई—4525 ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 279/429 लापरवाही से वाहन चलाकर, मवेशी को टक्कर मारकर मृत करने का प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत छोटू रैकवार (Chotu Raikwar) पिता रामदास रैकवार उम्र 47 साल ने दर्ज कराई। वह प्रताप वार्ड गांधी नगर में रहता है। छोटू रैकवार ने बताया कि वह कबाड़ा बेचने का काम करता है। डंपर को माखन मीणा (Makhan Meena) चला रहा था। मामले की जांच और कार्रवाई 95/23 एएसआई रमाकांत पांडे (ASI Ramakant Pandey) ने की है। डंपर का पहिया बछड़े पर चढ़ गया था। जिस कारण उसके प्राणपखेरू मौके पर उड़ गए थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Death Case: शरीर के रहस्यमय दर्द में चली गई महिला की जान
Don`t copy text!