MP Political News: एमपी में संगठन के अल्गोरिदम के भरोसे भारतीय जनता पार्टी

Share

MP Political News: कटनी में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने प्रदेश के विकास की बजाय प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा की तस्वीरों को आधार बनाकर यह दिया बयान

MP Political News
विष्णु दत्त शर्मा, सांसद भाजपा— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा—कांग्रेस दोनों ही दल तैयारियों में जुटी है। पिछले दिनों एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा (MP Political News) के कद्दावर नेता रहे कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी कांग्रेस में चले गए। उनके जाने के बाद संगठन स्तर पर समीक्षा करके पार्टी के भीतर असंतोष थामने का प्रयास किया जाना था। लेकिन, ऐसा करने की बजाय पार्टी अपने बूथ कार्यक्रम को लेकर फोकस कर रही है। यह बात कटनी पहुुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) के बयान से साफ है। उनका दावा है कि समय के साथ पार्टी ने अपने कार्य व्यवहार में परिवर्तन किया है। क्योंकि जो अपडेट नहीं होते वे आउट डेटेड हो जाते हैं। आज की आवश्यकता के अनुरूप हमने बूथों को डिजिटल बनाकर एक तंत्र विकसित किया है, जिससे आने वाले दिनों में इतिहास बनेगा।

इस कारण संगठन को दे रहे हैं जोर

हालांकि पार्टी के भीतर जो तूफान मचा है उस पर चुप्पी महंगी पड़ सकती है। प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि पार्टी इस बार 200 पार सीट जीतेगी। ऐसा सैकड़ों जनहितकारी योजनाओं के कारण होगा। विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी (Katni) जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि जो चेहरे दिखायी दे रहे हैं उन्हें जिले की भाजपा के रूप में जाना जाता है। आपके परिश्रम से ही भारतीय जनता पार्टी यहां विजयी होती है। अथक मेहनत से हम देश मे सर्वाधिक कार्यकर्ता वाले राज्यों में शामिल है। प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता चाह लें तो कुछ भी असंभव नहीं है। यह एक नहीं अनेक मौकों पर कार्यकर्ताओं ने साबित किया है। आने वाले 2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता पुनः विजयश्री के साथ मध्यप्रदेश की संगठनात्मक ताकत साबित करेंगे।

प्रधानमंत्री के चेहरे पर लड़ा जाएगा चुनाव

उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन को लेकर कुछ लोग प्रश्न उठाते हैं। ऐसे लोगों को जवाब देना जरूरी है कि हर किसी को किसी ने पहली बार संगठन से जोड़ा है। आज अगर डिजिटल तरीके से यह कार्य हम कर रहे हैं तो आज के युग के लिए यह जरूरी है। अब जरूरत है नकारात्मक प्रचार (MP Political News) करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इसे चेलेंज के रूप में लेना है। हमने पन्ना प्रमुख की कल्पना से आगे बढकर अर्ध पन्ना प्रमुख बनाए है। जिनकी संख्या आज 19 लाख तक पहुंच गई। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव की जीत का श्रेय भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन्हीं पन्ना प्रमुखों को दिया। उन्होंने कहा कल लोगों ने तस्वीर देखीं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का दुनिया में कितना सम्मान है। जी—20 की बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सेल्फी लेते हैं। यह सामान्य घटना नहीं है, यह हमारे नेतृत्व की ताकत है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की स्थिति को मध्यप्रदेश से नहीं आंका जा सकता। अभी ही हमारी सीमा से लगे गुजरात मे भाजपा ने शानदार जीत हासिल की वहीं उत्तरप्रदेश के निकाय चुनाव में जीत की भी चर्चा होनी चाहिए।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Breaking News: चप्पल पहनकर आए आकाश दुबे ने थाने में बोला कर रहा हूं समर्पण
Don`t copy text!