Bhopal News : चुप होने का देवर ने उठाया ऐसे फायदा

Share

Bhopal News : विकलांग भाई की पत्नी की आबरू लूटी, बदनामी के डर से पहले हो गई थी चुप

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। यौन हिंसा पर चुप रहना नुकसान पहुंचा सकता है। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। मामला भोपाल के कोलार थाना (Bhopal News) क्षेत्र का है। आरोपी की बुरी नीयत उसके विकलांग भाई की पत्नी पर थी। जिसको वह नहीं जानती थी। एक दिन उसने खाना बनाने के बहाने बुलाया। फिर उसकी आबरू लूट ली। बदनामी के चलते वह खामोश हो गई। यही चुप्पी आरोपी को दोबारा वही हरकत करने का मौका दे गई। उसने फिर वही गंदी हरकत कर दी।

छह महीने पहले की थी यह गंदी हरकत

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 17 मई को 424 /22 धारा 376/376(2)एन/342 /506 (बलात्कार, क​ई ​बार बलात्कार, बंधक बनाना और धमकाने)  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 55 साल है। महिला कोलार इलाके की एक बस्ती में रहती है। उसका पति विकलांग है। कुछ सालों से चलने-फिरने में असमर्थ है। महिला का एक देवर है जो मजदूरी करता है। उसका घर भी महिला के घर से सटा है। उसकी हरकतें ठीक नहीं थी इसलिए उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। पिछले कुछ दिनों से वह मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्य में गया हुआ था। पिछले दिनों ही वह अपने घर लौटा। आरोपी 17 मई को भोपाल लौटा था। उसने दोपहर दो बजे भाभी से कहा कि मैं घर में अकेला हूं, मुझे भूख लग रही है। इसलिए घर चलकर खाना बना दो। देवर पर भरोसा करते हुए भाभी खाना बनाने चली गई। महिला जब रसोई में थी तभी देवर ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। महिला ने अपने घर वापस आकर बेटे को बात बताई तथा थाने में जाकर शिकायत कर दी। आरोपी ने दिसंबर, 2021 में भी उसके साथ दुष्कर्म किया था लेकिन समाज में परिवार की बदनामी न हो इस कारण वह चुप रह गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: हत्या के बाद लाश मैदान में फेंकी

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!