Bhopal News: आंखों के सामने से हुई बोलेरो चोरी

Share

Bhopal News: मालिक ने पीछा किया तो गीतांजली चौराहे पर डिवाइडर से टकराने के बाद रूका वाहन, आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा, मीडिया से छुपाई पुलिस ने जानकारी

Bhopal News
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। आंखों के सामने से एक व्यक्ति बोलेरो चोरी कर ले गया। घटना के वक्त उसका मालिक चाय दुकान पर खड़ा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। बोलेरो मालिक ने आरोपी को दबोचने के लिए उसका पीछा किया। लगभग नौ किलोमीटर बोलेरो भगाने के बाद वह डिवाइडर से टकरा गई। जिस कारण वह रूक गई। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस पूरी घटना को मीडिया से छुपाया है। आरोपी से बंद कमरे में अफसर पूछताछ कर रहे हैं।

इन धारा में दर्ज किया गया प्रकरण

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित उत्तम सिंह मारण (Uttam Singh Maran) पिता लखन लाल मारण उम्र 38 साल है। वह ग्राम सेमरी बाजाप्ता में रहता है। घटना 20 अगस्त की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। उत्तम सिंह मारण अपनी बोलेरो (Bolero) एमपी—04—जीए—1957 लेकर बिरथिरिया मार्केट (Birthiriya Marcket) आए थे। बोलेरो खड़ी करके वे होटल में चाय पीने लगे। कार में चाबी लगी हुई थी। तभी एक व्यक्ति नीलबड़ की तरफ उसे ले जाने लगा। यह देखकर उसने शोर मचाकर रोकना चाहा। लेकिन, आरोपी ने बोलेरो की रफ्तार बढ़ा दी। यह देख उत्तम सिंह मारण दूसरे वाहन में उसका पीछा करने लगे। आरोपी बोलेरो लेकर गीतांजली चौराहे तक पहुंच गया। यहां बोलेरो डिवाइडर से टकराकर रूक गई। जिसके बाद उसमें सवार संदेही को पीड़ित वाहन मालिक ने पकड़ लिया। संदेही ने अपना नाम साहब अहमद (Sahab Ahemad) बताया। वह पुराना आरटीओ (RTO) पुतलीघर के पास रहता है। उसके पिता शरीफ अहमद (Sharif Ahemad) है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 321/23 धारा 379 का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: पेनलवे कालोनी का गार्ड फंदे पर झूला
Don`t copy text!