Bhopal News: केंद्रीय कर्मचारी के सिर पर डंडा मारा

Share

Bhopal News: पिता को बचाने आई बेटी तो आरोपी के कुत्ते ने उसके कूल्हे को दांतों से चबाया, स्ट्रीट डॉग को भोजन परोसने को लेकर हुआ था विवाद

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। स्ट्रीट डॉग को भोजन परोसने के विवाद पर मारपीट हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। आरोपी अपने पालतू कुत्ते को टहला रहा था। पीड़ित केंद्रीय विभाग में कर्मचारी है। जब उसको डंडे से पीटा गया तो बेटी बचाने आई। इसी दौरान आरोपी के पालतू कुत्ते ने उसके कूल्हे को बुरी तरह से काट लिया। पिता—पुत्री का इलाज पुलिस ने करा दिया है।

यह बोलकर डंडा मारा

पुलिस के अनुसार यह विवाद 20 अगस्त की रात लगभग 11 बजे हुआ। पीड़ित की उम्र 58 साल है जो कि महाबली नगर (Mahabali Nagar) में रहता है। पुलिस ने 666/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया। आरोपी विपिन भागवत (Vipin Bhagwat) है जिस पर आरोप है कि वह नशे की हालत में था। वह अपने पालतू कुत्ते को लेकर घुमा रहा था। उसने स्ट्रीट डॉग को खाना परोसने पर आपत्ति जताई। जिसका पीड़ित ने विरोध जताया। इस बात को लेकर वह आगबबूला हुआ और उसने हाथ में लिए डंडा उसके सिर पर मार दिया। जिस कारण खून निकलने लगा। तभी वहां उसकी बेटी बीच—बचाव करने आई तो आरोपी के पालतू कुत्ते ने उसके कूल्हे को दांत से बुरी तरह चबा दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संविधान निर्माता अंबेडकर को जगह—जगह किया गया याद
Don`t copy text!