Bhopal Suspicious Death:  नाइट ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की हुई मौत

Share

Bhopal Suspicious Death: कमरे में मिला इंजेक्शन मामले को बना रहा है संदिग्ध

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाइट ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई। वह ड्यूटी रुम में मिला था जहां इंजेक्शन भी रखा था। इसके अलावा पत्नी मायके से नहीं लौटी तो परेशान पति ने फांसी लगा ली। दोनों घटनाएं मध्य प्रदेश के भोपाल शहर (Bhopal Crime News) की है। जिसमें फिलहाल मौत के ठोस कारण सामने नहीं आए हैं। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

पत्नी भी अस्पताल में करती है नौकरी

घटना कोहेफिजा स्थित लालघाटी में केयरवेल अस्पताल (Cure Well Hospital) की है। जिसकी सूचना पुलिस को 18 दिसंबर की सुबह लगभग 6 बजे मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि डॉक्टर ड्यूटी रुम में डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह पिता रामभरोसे उम्र 40 साल की लाश पड़ी है। वह बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर इलाके में रहता है। डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह (Doctor Shailendra Singh Death Case) शादीशुदा है। उनकी पत्नी बैरागढ़ में ही सेवा सदन अस्पताल में नौकरी करती है। ड्यूटी रुम में पुलिस को एक इस्तेमाल किया हुआ इंजेक्शन भी मिला है। इसके अलावा सिंह के दाहिने हाथ में इंजेक्शन लगने का निशाना पाया गया है। पुलिस ने इसको जांच का विषय बताया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी के खिलाफ दर्ज है जालसाजी का मामला, भोपाल पुलिस की यह है मजबूरी

मां की मौत के बाद मायके गई थी

इसके अलावा शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित ज्योतिबा स्कूल के पास रहने वाला एक व्यक्ति फंदे पर झूल (Bhopal Suicide News) गया। शव की पहचान विजय सिंह मीणा (Vijay Singh Meena) पिता बंशीलाल उम्र 28 साल के रुप में हुई है। पुलिस को खबर 18 दिसंबर की दोपहर साढ़े बारह बजे विनोद सिंह (Vinod Singh) ने दी थी। विनोद सिंह रिश्ते में भाई है और बाजू में रहता है। उसने पुलिस को बताया है कि विजय सिंह मीणा पुताई का काम करता था। उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। वजह का पता लगाया तो मालूम हुआ वह मायके मुंगावली गई हुई है। उसकी मां की मौत (Bhopal Hanging News) होने के बाद वह कभी वापस लौटी नहीं थी। उसको मनाने और लेने के लिए विजय सिंह मीणा दो—तीन बार गया भी था। उसके बाद से ही वह काफी परेशान रहने लगा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्मी जवान के मकान का ताला तोड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!