Bhopal Cheating Case: दलाल की मदद से एक ही प्लॉट तीन लोगों को बेचा

Share

Bhopal Cheating Case: दलाल को छोड़कर मालिक को पुलिस ने बनाया आरोपी

Bhopal Cheating Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दलाल की मदद से एक ही प्लॉट तीन लोगों को बेच दिया गया। इनकी मदद से जालसाज (Bhopal Cheating Case) प्लॉट मालिक ने करीब 16 लाख रुपए ऐंठ लिए। घटना मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal Fraud Case) शहर की है। इस मामले की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस के अफसरों से की थी। जिसकी जांच के बाद जालसाजी (Bhopal Land Fraud Case) का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

छह महीने में दो लोगों को बेचा

इस मामले की शिकायत 4 दिसंबर को विनोद कुमार ठाकुर (Vinod Kumar Thakur) पिता नारायण सिंह निवासी जहांगीराबाद ने की थी। उसने बताया कि माहोली गांव में उसने प्लॉट का सौदा किया था। विनोद ने यह प्लॉट 5 लाख रुपए में खरीदा था। यह सौदा जनवरी, 2020 में हुई था। इस सौदे के बाद ही दलाल वरुण मीणा (Varun Meena) की मदद से जालसाज नंदकिशोर लोधी ने रायसेन निवासी हीरालाल जाटव (Heera Lal Jatav) को प्लॉट जुलाई, 2020 में बेच दिया। यह सौदा पांच लाख रुपए में हुआ था। इन सौंदों से पहले आरोपी नंद किशोर लोधी (Nand Kishor Lodhi) दिसंबर, 2017 में अखिलेश द्विवेदी (Akhilesh Divedi) को प्लॉट 7 लाख रुपए में बेच दिया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी के खिलाफ दर्ज है जालसाजी का मामला, भोपाल पुलिस की यह है मजबूरी

ऐसे हुआ गिरफ्तार

पीड़ितों ने कुछ पेमेंट नकद तो कुछ चैक से दिया था। इसलिए जालसाजी साबित करने में पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ी। छोला मंदिर थाना पुलिस ने नंदकिशोर लोधी पिता जगन्नाथ लोधी उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राम माहोली का रहने वाला है। उसने तीन साल के भीतर तीन लोगों को प्लॉट बेचकर करीब 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: एमटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!