Bhopal Crime News: पति—पत्नी का विवाद बताकर पुलिस ने पल्ला झाड़ा

Share

Bhopal Crime News: सिर फूटने के बाद अस्पताल ने दी सूचना तो दर्ज हुई एफआईआर

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पति—पत्नी का विवाद बताकर पुलिस ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया। नियमों के अनुसार पुलिस को एफआईआर दर्ज करना थी। लेकिन, जब ऐसा नहीं हुआ तो आरोपी ससुराल वालों के साहस बढ़ गए। उन्होंने दूसरी बार जानलेवा हमला कर दिया। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। जिसमें अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पांच साल पहले हुई थी शादी

घटना निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर कॉलोनी की है। यहां रहने वाली 23 वर्षीय पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 17 दिसंबर की सुबह 10 बजे की है। ​पुलिस को जानकारी पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) से मिली थी। महिला ने पति बृज यादव (Brij Yadav), सास हीरावती (Hirawati), ननद कांता यादव (Kanta Yadav) और ननदोई राजेश (Rajesh) पर आरोप लगाए हैं। ननद—ननदोई ससुराल के नजदीक दूसरे मकान में रहते हैं। शादी पांच साल पहले हुई थी। एक उसकी बेटी भी है जिसकी उम्र तीन साल हैं। पति प्रायवेट नौकरी करता है। पीड़िता को सिर पर गंभीर चोट आई है। उस पर डंडे से हमला किया गया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी के खिलाफ दर्ज है जालसाजी का मामला, भोपाल पुलिस की यह है मजबूरी

यह बोलकर थाने से भगाया

पीड़िता दो—तीन दिन पहले भी निशातपुरा थाने गई थी। उस वक्त आरोपी परिवार की हरकतों के बारे में उसने बताया था। फिर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय उसको एनआरसी का पर्चा काट दिया। इसके बाद पीड़िता मायके चली गई थी। वहां से घटना वाले दिन वह बच्ची के लिए गर्म कपड़े लेने ससुराल आई थी। तभी वहां पति से विवाद हुआ था। जिसमें उसने हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!