Bhopal Loot Case: लूटपाट के इरादे से सीने में चाकू मारा

Share

Bhopal Loot Case: चाकू की नोंक पर युवक को लूटा, महिलाओं को हिरासत में लिया

Bhopal Loot Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लूटपाट (Bhopal Loot Case) के इरादे से रोककर चाकू दिखा रही महिलाओं ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। हालांकि महिलाएं अपनी नीयत में कामयाब नहीं हो सकी। इधर, एक व्यक्ति को चाकू अड़ाकर लूट लिया गया। दोनों घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Robbery Case) की है। यह दोनों मामले एक ही थाना क्षेत्र के भी है। पुलिस ने महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं पहले भी लूटपाट के इरादे में पकड़ी जा चुकी है।

गल्ला कारोबारी के नौकर को लूटने की कोशिश

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया कि घटना मुन्नवर मार्केट गल्ला बाजार में शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। इस मामले की जानकारी पुलिस को अशोका गार्डन निवासी महेश पंजवाणी (Mahesh Panjwani) उम्र 48 साल ने दी थी। उन्होंने बताया कि वे गल्ला बाजार में कारोबार करते हैं। उनकी दुकान में नौकर सुरेश साहू (Suresh Sahu) कलेक्शन  के लिए जाता है। बैग में करीब 11 हजार रुपए थे। उसका बैग दो लोगों ने छीनने की कोशिश की। बैग छीन भी लिया था लेकिन शोर मचाने पर आरोपी उसको छोड़कर भाग खड़े हुए। लोगों ने आरोपी को भी पकड़ लिया था। बैग मिलने पर उन्हें जाने दिया गया। पुलिस ने धारा 393 (लूट की कोशिश) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी के खिलाफ दर्ज है जालसाजी का मामला, भोपाल पुलिस की यह है मजबूरी

अड़ीबाज शातिर महिलाएं

इधर, हनुमानगंज पुलिस ने धारा 394 का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा 18 दिसंबर की दोपहर एक बजे दर्ज किया गया है। शिकायत दीपक पंथी (Deepak Panthi) पिता आनंदीलाल उम्र 24 साल ने दर्ज कराई है। वह सिरोंज में रहता है और गुरुवार—शुक्रवार की दरमियानी रात दो बजे मंगलवारा से आ रहा था। उसकी दादी लक्ष्मी बाई निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके इलाज के लिए ही रकम लेकर वह लौट रहा था। तभी हमीदिया समानांतर रोड पर दो महिलाओं ने उसका रास्ता रोक लिया। पीछे से बाइक सवार उसका साथी आ गया। तीनों ने चाकू अड़ाकर उससे 1500 रुपए लूट लिए। यह पता चलने पर पुलिस ने आरोपी आशीष (Ashish), परवीन और कशिश (Kashish) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   BMC News : सीवेज सफाई का ठेका गुपचुप तरीके से प्रायवेट हाथों को सौंपा 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!