Bhopal News: कुंआ खोदने को लेकर खूनी संग्राम 

Share

Bhopal News: लाठी—डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, महिला समेत कई जख्मी, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कुंआ खोदने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संग्राम हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। इस हमले में खुलकर लाठी—डंडे और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया। हमले में महिला समेत कई अन्य जख्मी है। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है।

आस—पास रहता है पीड़ित परिवार

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना ग्राम कढ़ैया चंवर गांव की है। पहले पक्ष की तरफ से शिकायत संध्या नामदेव (Sandhya Namdev) पिता गोविंद सिंह नामदेव उम्र 20 साल ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि पिता गोविंद सिंह नामदेव (Govind Singh Namdev) और उसकी मां सुनीता नामदेव (Sunita Namdev) पड़ोसी को समझाने पहुंचे थे। पड़ोसी बबलू कुशवाह (Bablu Kushwah) , उसकी पत्नी ममता कुशवाह (Mamta Kushwah) , हरगोविंद कुशवाहा (Hargovind Kushwah) और भूपेंद्र सिंह कुशवाहा (Bhupendra Singh Kushwah) कुंआ खोद रहे थे। आरोपियों ने बातचीत करने की बजाय सीधे गाली—गलौज करते हुए हमला कर दिया। भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने कुल्हाड़ी घुमाकर मारी जो सुनीता नामदेव की नाक पर लगी। इसके अलावा पिता गोविंद सिंह नामदेव को सिर पर डंडा मारा गया। पुलिस ने पहले पक्ष की तरफ से आरोपियों के खिलाफ 369/24 धारा 294/323/324/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से वार, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। इसी तरह पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी 368/24 में प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत बबलू कुशवाहा (Bablu Kushwah) पिता मंशाराम कुशवाहा उम्र 45 साल ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि वारदात 3 जून की सुबह नौ बजे हुई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी गोविंद नामदेव, रवि नामदेव (Ravi Namdev) , रमेश नामदेव (Ramesh Namdev) है। आरोपियों का कहना था कि यदि वह कुंआ खोदेंगे तो उनके कुंए का पानी चला जाएगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर से छह दिन पहले लापता व्यक्ति की लाश मिली
Don`t copy text!