Bhopal News: रिश्ता ठुकराया तो मचाया बवाल

Share

Bhopal News: लड़के में इस बात की कमी का पता लड़की के परिवार को लग गया था

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिश्ता ठुकराने पर एक युवक ने जमकर बवाल मचाया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि जिस मंगेतर के साथ रिश्ता हो रहा था उसकी एक कमी उन्हें पता चल गई थी। इस कारण पीड़ित परिवार बेटी को वहां ब्याहना नहीं चाहता था।

यह बोलकर आरोपी मौके से भागा

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 03 दिसंबर की सुबह लगभग 10 बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 40 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वे नारियलखेड़ा (Nariyalkheda) इलाके में रहती है। इस मामले का आरोपी अज्जू है। पीड़िता ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। यह पता चलने पर लड़की की शादी करने से इंकार कर दिया गया था। इस कारण वह नाराज होकर गाली—गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह लड़की की मां पर टूट पड़ा। उसने पत्थर भी उसे मारे। पत्थर का एक वार महिला के बाएं हाथ में लगा है। पुलिस ने इस मामले में 603/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : नव विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार
Don`t copy text!