Bhopal Suspicious Death : बच्चे का खेल बना मौत का कारण

Share

बालक समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Suspension Death Case) चार साल के बच्चे का खेल उसकी मौत का कारण बन गया। दरअसल, बच्चा छत पर लगी रैलिंग पर चढ़कर अठखेलियां कर रहा था। पैर फिसलने से वह 20 फीट नीचे आकर गिरा। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। इधर, दो अन्य व्यक्तियों की भी मौत (Bhopal Suspicious Death Case) हुई है। इसमें एक खुदकुशी का तो दूसरा खंती में डूबने से हुई मौत का मामला है। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है।

मजदूर का है बेटा

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि चार वर्षीय रिषी सौलंकी पिता रोहित उम्र 4 साल निवासी शांति नगर करोंद में रहता था। रोहित उसकी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रहता है। रोहित सब्जी बेचने का काम करता हैं। रोज की तरह वह घर से सब्जी बेचने गया था। घर पर उसकी पत्नी और दोनों बेटे थे। शाम करीब 5:30 बजे दोनों बच्चे छत पर खेल रहे थे। उसी दौरान रिषी छत पर बनी रैलिंग पर चढ़कर खेल रहा था। उसका पैर फिसला और वह 20 फीट नीचे सड़क पर आकर गिर गया।

पीएम के बाद शव सौंपा

हादसे से आसपास के लोग जमा हो गए। परिजन उसे आनन—फानन में मनन अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान रात करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद रात 11 बजे रिषी मेहर की मौत के मामले मर्ग कायम किया गया। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सुल्तानिया अस्पताल में डॉक्टर ​को दिखाने गई प्रसूता से मारपीट 

खंती में नाबालिग की मौत

बिलखिरिया थाना पुलिस ने बताया कि अनीसा नायक पिता बद्री उम्र 17 साल निवासी ग्राम कजलीखेड़ा की रहने वाली थी। दस दिन पहले ही वह मौसी के घर आदमपुर पठार आई थी। बुधवार 8 जुलाई की शाम 6 बजे अनीसा उसकी सहेलियों के साथ खेत के नजदीक खंती में नहाने गई थी। खंती गहरी होने के कारण वह उसमें डूब गई थी। साथ गई सहेलियों ने उसे बचाने की कोशिश की थी। लेकिन, वह उसे बचा नहीं सकीं आवाज देकर आस—पास के लोगों को बुलाया था। किसी तरह गांव के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला था। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

किशोरी फंदे पर झुली

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि सलोनी पिता बलराम उम्र 14 साल निवासी थुआखेड़ा कोलार की रहने वाली थी। बलराम मजदूरी का काम करता हैं। सलोनी 5वीं कक्षा तक पढ़ी है। सलोनी ने 1 जुलाई को फंदे पर लटक गई थी। बेहोशी की हालत में फंदे से उतारकर जेपी अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे थे। अस्पताल ने उसे हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया था। इलाज के दौरान बुधवार रात करीब 3:20 पर सलोनी की मौत हो गई थी। पुलिस को फिलहाल आत्महत्या की ठोस वजह पता नहीं चली है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सुअर को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष
Don`t copy text!