Bhopal Extramarital Affair: सुहागरात पर खुला राज, फिर पति ने ऐसा किया

Share

गांव के किस्से सुनकर आग—बबूला हुए पति की करतूत थाने पहुंची

Bhopal Extramarital Affair
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Extramarital Affair) लोग सुहागरात को लेकर कई तरह के सपने और उसकी तैयारियां करते हैं। लेकिन, एक व्यक्ति आग बबूला हो गया और उसने पत्नी को स्वीकारने से इंकार कर दिया। बवाल इतना मचा कि हाथों की मेहंदी के साथ दुल्हन (Bhopal Crime Against Woman Case) को थाने की शरण में जाना पड़ा। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। पुलिस ने इस मामले में नई दुल्हन की शिकायत पर पति के खिलाफ साधारण मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन, इस मुकदमे के भीतर छुपी सच्चाई काफी गहरी है। जिसका पुलिस पता लगाने में जुट गई है।

साथ रखने से किया इंकार

बागसेवनिया पुलिस ने बताया कि भोजपुर निवासी 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। उसकी शादी अवधपुरी निवासी संतोष मेहर के साथ 30 जून को हुई थी। संतोष पेशे से ड्रायवरी का काम करता है। लॉक डाउन की वजह से काम पर नहीं जा रहा था। शादी के दूसरे दिन घर मेहमानों से भरा था। ससुराल में सभी लोग रीति रिवाज और देवी—देवताओं की पूजा पाठ कर रहे थे। वहीं रात करीब 10 बजे संतोष ने अचानक पूजा पाठ रुकवा दिया। ससुराल वालों ने कारण पूछा तो संतोष ने युवती को साथ रखने से इंकार कर ने लगा।

नहीं पसीजा दिल

युवती ने बताया कि संतोष का कहना है कि उसके मायके में किसी और युवक के साथ उसके अवैध संबंध है। युवती और उसके मायके वालों ने उससे यह बात छुपाकर धोखा किया हैं। युवती ने विरोध किया तो संतोष ने उसकी एक नहीं सुनी और उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। युवती की बात नहीं सुनी गई और मायके भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डी—मार्ट कर्मचारी के सूने मकान का ताला तोड़ा

इन्हें बनाया गया आरोपी

समझाने के बावजूद संतोष मेहर जब नहीं माना तो परिजन थाने पहुंच गए। बागसेवनिया थाना पुलिस ने बुधवार शाम 5 बजे आरोपी संतोष मेहर के खिलाफ धारा 294/323/506 गाली—गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामला साफ हो सकेगा। इधर कोहेफिजा थाना पुलिस ने पति कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वह बैरागढ़ में किराने की दुकान में काम करता हैं। शराब के नशे में वह पत्नी के साथ मारपीट करता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!