Bhopal Dowry News: पासपोर्ट ऑ​फिस की नौकरी छुड़ाने ससुराल का दबाव

Share

Bhopal Dowry News:  ब्रांच मैनेजर की पत्नी थाने पहुंची मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry News
File Image

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry News) के कोलार इलाके से घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। मुकदमा ब्रांच मैनेजर की पत्नी ने दर्ज कराया है। ससुराल वाले पीड़िता से पासपोर्ट ऑफिस की नौकरी छुड़ाने का दबाव बना रहे थे। पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, अन्य एक महिला ने प्रताड़ना का मुकदमा गौतम नगर थाने में दर्ज कराया है।

क्वालिटी होम्स में रहता है परिवार

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे 33 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस ने पति सतीश मालवीय (Satish Malviya), सास सेवंती मालवीय, ननद शालू और ननदोई संजय को आरोपी बनाया हैं। पीड़िता ने बताया उसकी शादी 2018 में क्वालिटी होम्स निवासी सतीश मालवीय से हुई थी। शादी के दौरान परिजनों ने ससुराल वालों को दहेज दिया गया था। पति को शराब पीने की लत है। ननद कम दहेज के ताने मारते थी। आरोपी परिवार कार, आटोमैटिक वॉशिंग मशीन और मिक्सर की मांग करता था।

यह भी पढ़ें: अगर सीएम सही है तो अस्पतालों में अच्छा सलूक होना चाहिए, डॉक्टर तो सच बोलने पर पुलिस बुला लेते हैं

मायके में रहने को मजबूर

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

पीड़िता तानों से परेशान हो चुकी थी। जिसके बाद वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराईं। इधर, 21 वर्षीय महिला ने पति और सास के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भाभी के साथ रहती है। पीड़िता की शादी एक साल पहले अप्रैल 2020 मेंं आरोपी सलमान से हुई थी। उसका ससुराल शारदा नगर में है। पति मजदूरी करता है। पति और सास मारपीट करते थे। दोनों परिवार ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन, 14 मार्च, 2021 से पीड़िता मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत
Don`t copy text!