Bhopal Robbery News: प्रिंसिपल के मकान में चोरी

Share

Bhopal Robbery News:  सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत लाखों रुपए का माल गायब

Bhopal Robbery News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Robbery News) के मिसरोद इलाके में चोरी की एक वारदात हुई है। चोरों ने प्रिंसिपल के मकान को निशाना बनाया था। चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत लाखों रुपए का माल ले गए हैं। घटना के समय परिवार शहर से बाहर था। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

भिंड गया था परिवार

सरोद थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह ग्यारह बजे कौशल नगर निवासी डॉक्टर सुषमा दुबे पति सुनील भारद्धाज उम्र 40 साल ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुषमा (Dr Sushma Bhardwaj) ने बताया वह भारत टॉकिज स्थित कॉलेज में प्रिंसिपल है। वह चार मार्च को सास को लेने भिंड गई थी। वहां से वापस आकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। सभी कमरों का सामन बिखरा था। अलमारी फैली पड़ी थी। उसमें रखे 20 हजार रूपए नगदी गायब थे। सोने—चांदी के जेवरात भी नहीं मिले है। जिसकी कीमत पीड़िता ने अब तक नहीं बताई है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अगर सीएम सही है तो अस्पतालों में अच्छा सलूक होना चाहिए, डॉक्टर तो सच बोलने पर पुलिस बुला लेते हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे अधिकारी की बेटी से ज्यादती
Don`t copy text!