Bhopal Suicide Case: पूर्व पार्षद के भाई समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal Suicide Case: फंदे पर लटका मिला था शव, सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारण अनजान

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक पूर्व पार्षद के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspension Death Case) हो गई। इधर, एक अन्य व्यक्ति की फंदे पर लटकी हुई लाश (Bhopal Hanging Case) मिली है। यह दोनों घटनाएं भोपाल की है। पुलिस को कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। इस कारण मौत की वास्तविक वजह (Bhopal Suicide Case) पता नहीं चली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

निगम में दैवेभो था भाई

बजरिया थाना पुलिस ने बताया कि राम नारायण शर्मा (Ram Narayan Sharma) पिता नर्मदा प्रसाद शर्मा उम्र 48 साल थी। परिजनों ने बताया कि राम नारायण बजरिया इलाके में रहते थे। वह नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थे। राम नारायण की शादी नहीं हुई थी। वह दो भाईयों के साथ मकान में रहता था। एक भाई प्राइवेट काम करता है। वहीं छोटा भाई पूर्व में पार्षद रह चुका है। घटना (Ram Narayan Sharma Death Case) वाले दिन राम घर पर था। शाम को कमरे की लाईट बंद करके सो रहा था। तभी भाईयों ने खाना खाने के लिए नींद से जगाया था।

सोते—सोते उड़े प्राणपखेरु

परिजनों ने बताया कि राम को नींद से जगाने का प्रयास किया गया। उस पर पानी के छींटे भी मारे गए। जब वह नहीं उठा तो परिजन उसको आरआर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बाहर गेट से ही हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया था। हमीदिया में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी दोषी करार

शराब पीने का आदी

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:45 पर नरेंद्र विश्वकर्मा (Narendra Vishwakarma Hanging Case) पिता जनक सिंह विश्वकर्मा उम्र 32 साल ने खुदकुशी कर ली है। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र गोविंदपुरा इलाके में रहता था। उसकी शादी करीब 10 साल पहले पूनम से हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। वह प्रायवेट कम्पनी की गाडियां चलाता था। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होता था।

पत्नी ने देखा

जब से लॉक डाउन लगा है। तभी से नरेंद्र शराब पी रहा था। सोमवार नरेंद्र कमरे में अकेला था। पूनम ने बताया कि नरेंद्र पंखे के कुुंदे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि रोजाना शराब पीने के बाद पत्नी से विवाद करता था। इसी कारण दोनों में बात—चीत बंद थी। वहीं कोलार इलाके में दामखेड़ा ए—सेक्टर में 12 वर्षीय साहिल यादव की करंट से झुलसकर मौत हो गई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: किन्नर से बदमाश ने मांगी रंगदारी
Don`t copy text!