Bhopal Road Accident : बस ने दो मोटर साइकिल उड़ाई, दो जख्मी

Share

Bhopal Road Accident : दोनों जख्मी ने एक साथ दर्ज कराई थाने में शिकायत

Bhopal Road Accident
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज़ रफ्तार बस ने टक्कर मारकर दो बाइक सवारों को घायल कर दिया। दोनों घायलों ने एकसाथ थाने आकर बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Road Accident) में स्थित देहात क्षेत्र की है। आरोपी बस चालक फिलहाल फ़रार बताया जा रहा है।

शादी से आ रहा था

घटना नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। मोहनलाल और रामगोपाल दोनों सोमवार शाम 6:30 बजे परसौरा घाटी के पास से गुज़र रहे थे। मोहनलाल भोजपुरा तला गांव से शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी तेज़ रफ्तार बस ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों व्यक्ति बुरी तरह से घायल हैं। मोहनलाल साहू (Mohanlaal Sahu) पिता किशनलाल साहू (Kishanlaal Sahu) उम्र 60 साल हिनौती गांव के रहने वाले हैं। रामगोपाल (Ramgopal) पिता ज्वाला प्रसाद उम्र 50 साल ऊंची दलोई गांव के रहने वाले हैं। बस चालक का नाम शफीक है। पुलिस ने धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर/टक्कर मारने) का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बड़े पर छोटा पड़ा भारी
Don`t copy text!