Bhopal Rape News: पिता की मौत के बाद सौतेली मां को बनाया हवस का शिकार

Share

Bhopal Rape News: आरोपी ने पीड़िता के अकेलेपन का उठाया फायदा

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पिता की मौत के बाद शादीशुदा बेटे ने सौतेली मां के साथ कई बार बलात्कार किया। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) की है। घटना के बाद से आरोपी फ़रार है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

पहली बीवी से दो बेटे थे

घटना गोविन्दपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह बरखेड़ी स्थित झुग्गी में सात साल के बेटे और चार साल की बेटी के साथ रहती है। पीड़िता ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके पति की यह दूसरी शादी थी। पहली बीवी के दो लड़के थे। जिसमें से एक भागलपुर बिहार में रहता है। दूसरा पीड़िता की झुग्गी के सामने वाली झुग्गी में। पीडिता का पति मूलतः बिहार का रहने वाला था। काम के सिलसिले में वह भोपाल रहने लगा था। पति की कुछ समय पहले कैंसर से मौत हो गई थी।

मायके गई है बीवी

पुलिस ने बताया कि 18 दिसम्बर की रात सामने वाली झुग्गी में रहने वाला सौतेला बेटा पीड़िता की झुग्गी में आया। उसने डरा धमकाकर पीड़िता से बलात्कार किया। ऐसा उसने कई बार किया। आरोपी शादीशुदा भी है। उसकी बीवी तीन महीने पहले मायके गई थी। पीड़िता ने घटना की जानकारी आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को दी। जिन्होंने उसे पुलिस से शिकायत करने को कहा। यह सुनकर आरोपी झुग्गियों से भाग गया। पुलिस ने धारा 376/376-2N/506 (बलात्कार/कई बार बलात्कार/धमकी) का मुक़दमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जमानत के लिए लगाई ऋण पुस्तिका निकली फर्जी

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!